खेल डेस्क। भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली के बाद महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी आईसीसी वनडे नम्बर वन का ताज हासिल कर लिया है। उन्होंने ये उपलब्धि हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने के बाद हासिल की थी।
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर 25 साल बाद रचा ये इतिहास
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ताजा आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में तीन पायदान के फायदे से नंबर एक खिलाड़ी बनने की उपलब्धि हासिल की।
स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की शृंखला में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था। उनके इस प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया था। कीवी टीम के खिलाफ खेली गई इस सीरीज के पहले वनडे में उन्होंने 105 रन की शतकीय पारी खेली थी जबकि उन्होंने दूसरे वनडे में 90 रन बनाए थे।
नदी के किनारे विराट और अनुष्का यू गले में बांहे डाले आए नजर, देंखे तस्वीरें
उनके इस प्रदर्शन की सहायता से भारतीय महिला टीम न्यूजीलैंड में पहली बार वनडे शृंखला जीतने में सफल रही थी। ताजा आईसीसी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी और मेग लैनिंग क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं भारतीय कप्तान मिताली राज पांचवें स्थान पर पहुंच गई।
IndvNz: विजय शंकर ने खेली करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी
आईसीसी वनडे गेंदबाजों की सूची की बात की जाए तो इसमें अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी चौथे, स्पिनर पूनम यादव आठवें और दीप्ति शर्मा नौंवे स्थान पर हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने इस टीम को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार, बस करना होगा ये काम...