आईसीसी विश्व कप 2019 को अब 6 महीने से भी कम का समय शेष रह गया है. साल 2019 का आईसीसी विश्व कप 10 देशों के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में 46 दिनों में 48 मैच खेले जाएंगे. जिसका खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा.
इस विश्व कप में भारतीय टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं, इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने 2019 विश्व कप में धोनी को लेकर एक बयान दिया है.
वार्न ने धोनी को लेकर दिया बयान
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2019 के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की है. जर्सी लॉन्च कार्यक्रम के सिलसिले में राजस्थान रॉयल्स के मेंटोर शेन वार्न भारत आये हुए है.
भारत में आये शेन वार्न ने इंडिया टुडे से बात करते हुए अपने एक बयान में एमएस धोनी को विश्व कप 2019 के लिए सबसे अहम बताया है.
विश्व कप में भारत के लिए धोनी अहम

शेन वार्न ने इंडिया टुडे से बात करते हुए अपने बयान में कहा, “अगर आप विश्व कप जीतने जा रहे हैं, तो बतौर विश्व विजेता खिलाड़ी मैं आपकों यह सालाह दूंगा, कि आपको अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ियों की आवश्यकता है.
यदि वे प्रदर्शन करते हैं, तो आप विश्व कप जीतेंगे, इसलिए भारत को विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए एमएस धोनी की जरूरत है. मुझे लगता है, कि विश्व कप में भारत के लिए काफी अहम होने आ रहे हैं.”
धोनी को किसी को भी कुछ साबित करने की जरुरत नहीं
शेन वार्न ने इंडिया टुडे से बात करते हुए आगे अपने बयान में कहा, “धोनी ने हमेशा टीम के लिए सबसे अच्छा काम किया है, चाहे वह नंबर 4,5,6 पर बल्लेबाजी की बात हो या मैच की स्थिति के अनुकूल बल्लेबाजी करना हो, वह इन सभी चीजों को अच्छे से जानते है.
यदि आपको एक ओवर में 10 रन चाहिए, तो उस स्थिति में भी वह रन बनाने में सक्षम है. उसने पहले भी कई बार ऐसा किया हुआ हैं. उसे किसी को कुछ भी साबित नहीं करना है. टीम में उसकी जरूरत है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post CWC : शेन वार्न ने आगामी विश्व कप 2019 के लिए इस भारतीय खिलाड़ी को बताया सबसे अहम appeared first on Sportzwiki.