Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ने श्रीलंका के पूर्व तूफानी बल्लेबाज जयसूर्या पर लगाया 2 साल का प्रतिबंध, जानिए क्यों?

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के पूर्व कप्तान और तूफानी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। आपको बता दें, जयसूर्या ने सबूतों से छेड़छाड़ और जाँच में बाधा पहुंचाने का आरोप लगा है। जिसके बाद उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) संहिता के दो अनुच्छेदों के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

जयसूर्या ने स्वीकार किया था कि उन्होंने सबूतों से छेड़छाड़ करके भ्रष्टाचार रोधी जांच में बाधा पहुंचाई थी। बताते चले अब वह साल 2021 तक क्रिकेट से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे। खास बात तो यह भी है कि इस साल ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप होने जा रहा है। ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को थोड़ी बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

इन अनुच्छेदो का किया उल्लंघन
जयसूर्या को ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4.6 और 2.4.7 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसमें अनुच्छेद 2.4.6 ;बिना किसी उचित कारण के ACU की किसी जांच में सहयोग नहीं करना है, वहीं अनुच्छेद 2.4.7 ;ACU की किसी जांच में देरी या बाधा पहुंचाने से संबंधित हैं।

बता दें, जयसूर्या श्रीलंका की साल 1996 वर्ल्ड कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे थे। इसके बाद वह दो बार चयनसमिति के अध्यक्ष भी रहे। क्रिकेट जगत में उन्हें सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है।

यह भी पढ़े:-

जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली टीम कमान

IND vs AUS: हार के कारण जब ट्रोल हुए उमेश यादव तो बुमराह ने इस तरह किया बचाव



Herald