इंटरनेट डेस्क। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरा करके लौटी भारतीय टीम का अब एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होने वाला है। आपको बता दे भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करके इतिहास रचा है। अब 24 फरवरी से फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज शुरु हो रही है। साथ ही भारतीय टीम इस टी-20 में शानदार प्रदर्शन करके जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। साथ ही माना जा रहा है कि सीरीज में कई नए खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है।
आपको बता दे कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी को विशाखापट्टनम में पहला टी-20 मैच खेला जाएगा साथ इस मैच से एक बार फिर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वापसी करेंगे। विश्व कप से पहले होने वाली ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है साथ ही इस सीरीज में भारत अपने कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को जगह देना चाहेगी। साथ ही माना जा रहा है कि इस सीरीज में ऋषभ पंत और केएल राहुल की अंतिम 11 में वापसी हो सकती है। उन्हें पहले टी20 में शिखर धवन या रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
इसके अलावा टीम ने दिनेश कार्तिक भी अपनी जगह बना सकते है क्योंकि उन्होंने मैच फिनिशर के रुप में अच्छी भूमिका निभाई है। साथ ही माना जा रहा है कि ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से एक विश्व कप में दूसरे विकेटकीपर के रुप में शामिल किया जाएगा। साथ ही ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में जिसने आगामी वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया तो उनका पहला विश्व कप खेलने का सपना पूरा हो सकता है।
ये भी देखें
इस क्रिकेटर ने सबसे ऊंचा कैच लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो
IND vs ENG Women, 1st ODI: भारत ने इंग्लैंड को 66 रनों से रौंदा
अब क्या 100 गेंदों का होगा क्रिकेट मैच, जानिए क्या है पूरा सच
Herald