Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND A vs ENG Lions: पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड लायंस की स्थिति मजबूत, भारत कर रहा संघर्ष

इंग्लैंड लायंस की टीम भारत के दौरे पर है। यहाँ वह इंडिया ए के साथ अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इससे पहले उसे वनडे सीरीज में 4-1 की करारी हार मिली थी। आज पहला टेस्ट मैच केरल के वायनाड कृष्णागिरी स्टेडियम में शुरू हुआ। इंडिया ए के कप्तान अंकित बावने ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इंग्लैंड लायंस की अच्छी शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड लायंस को सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और मैक्स होल्डेन ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए भारतीय टीम को करीब 24 ओवरों का इंतजार करवाया।

लायंस ने 82 के स्कोर पर होल्डेन (26) का विकेट खोया। उन्हें तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने आउट किया। हालांकि, डकेट ने अपनी पारी जारी रखी और 80 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बोल्ड हो गये।

मध्यक्रम के दो बल्लेबाज फ्लॉप

लायंस टीम के कप्तान सैम बिलिंग्स और भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में डेब्यू करने वाले ओली पोप कुछ ख़ास नहीं कर पाए। पोप सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए वहीं बिलिंग्स ने 9 रन बनाये।

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आये सैम हैन ने अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 230 के पार लेकर गये। उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया लेकिन 60 रन बनाकर जलज सक्सेना ने आउट किया।

अंतिम 20 ओवर में नहीं गिरा विकेट

5 प्रमुख बल्लेबाजों के आउट होने के बावजूद इंग्लैंड लायंस के बल्लेबाजों ने अंतिम 20 ओवर में एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। स्टीवन मुलाने और विल जैक्स छठवें विकेट के लिए नाबाद 65 रन जोड़ चुके हैं। इसी वजह से इंग्लैंड मजबूत स्थिति में है।

दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड लायंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 303 रन बना लिए हैं। मुलाने 39 और जैक्स 40 रन बनाकर पिच पर टिके हुए हैं। इंडिया ए के लिए नवदीप सैनी ने 2 विकेट लिए जबकि शार्दुल ठाकुर, जलज सक्सेना और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IND A vs ENG Lions: पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड लायंस की स्थिति मजबूत, भारत कर रहा संघर्ष appeared first on Sportzwiki.