इंटरनेट डेस्क। काफी समय से अच्छी फॉर्म से दूर रहने के बाद आखिरकार लोकेश राहुल ने जबरदस्त पारी खेल कर वापसी की है। आपको बता दे कि इंडिया-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच शुरू हुए पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच में कप्तान लोकेश राहुल ने नाबाद 89 रन की पारी खेली। साथ ही भारत-ए ने शुक्रवार को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनिधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन एक विकेट पर 219 रन बना लिये। काफी समय से अच्छा प्रदर्शन नही कर पाने की वजह से लोकेश राहुल पर कई तरह के सवाल उठाये जा रहा रहें थे।
साथ ही माना जा रहा है कि विश्व कप से पहले उनकी अच्छी फॉर्म आना बहुत जरुरी है अगर उनको भारतीय टीम में अपनी जगह बनानी है तो उनको लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आपको बता दे कि राहुल ने लायंस के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में कुछ मैच खेले थे लेकिन ज्यादा रन नहीं बना सके थे। लेकिन अब आज उनका प्रदर्शन देखकर लग रहा है की वह अब भारतीय टीम में फिर से जल्द वापसी कर सकते। आपको बता दे हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी 20 सीरीज में भी उनको मौका नहीं दिया गया था।
साथ ही आपको बता दे कि टीवी शो 'कॉफी विद करण' के दौरान महिलाओं के लिए आपत्तिजनक कॉमेंट्स के चलते हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल विवादों में फ़स गए थे। जिसके बाद उनको अभी थोड़ी राहत दी गई है जिसके बाद उनका चयन भारत-ए के लिए किया गया साथ ही वह इस समय में भारत-ए टीम की कप्तानी भी कर रहें है।
ये भी पढ़े:
ब्राजील: फुटबॉल क्लब में लगी आग, 10 खिलाड़ियों की झुलकर मौत
आज के मैच में रोहित शर्मा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, जानकर हो जाएंगे हैरान
इस गेंदबाज ने 1 गेंद पर लुटा दिए 17 रन, देखें वीडियो
Herald