न्यूजीलैंड और भारत के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच कल ऑकलैंड में खेला जायेगा। सीरीज के पहले मैच को 80 रनों से जीत न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे मैच को अपने नाम कर न्यूजीलैंड सीरीज को अपने कब्जे में करना चाहेगा। इससे पहले भारत ने वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया था। दूसरा मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।
कहाँ होगा दूसरा मैच?

न्यूजीलैंड और भारत के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच ऑकलैंड के इडेन पार्क में खेला जायेगा। इस मैदान पर अभी तक इस दौरे पर एक भी मैच नहीं खेला गया है। यह न्यूजीलैंड के सबसे बेहतरीन मैदानों में शामिल है।
इस मैदान पर गेंदबाजों के लिए कुछ खास मदद नहीं होता। पिछले साल न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये मैच में करीब 500 रन बनाये थे। ऑस्ट्रेलिया ने 244 रन का लक्ष्य 7 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था।
12:30 बजे से नहीं शुरू होगा मैच

वेलिंग्टन में खेला गया पहला टी-20 मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से खेला गया था। अब ऑकलैंड में खेला जाने वाला दूसरा मैच इस समय से शुरू नहीं होगा।
दूसरा मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। यानी यह मैच पिछले मैच से एक घंटे पहले ही शुरू हो जायेगा। इस मैच के लिए टॉस भारतीय समय अनुसार 11 बजे होगा।
यह भी पढ़ें: आस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान किया, स्टार्क बाहर
सीरीज के लिए महत्वपूर्ण मैच

भारत के लिए यह इस दौरे का सबसे महत्वपूर्ण मैच होने वाला है। उसे सीरीज में बने रहने के लिए इस मैच में जीत हासिल करनी ही पड़ेगी। भारत ने इससे पहले न्यूजीलैंड में एक भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं जीता है।
वेलिंग्टन में खेले गये पहले मैच में भारतीय गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग सभी खराब रही थी। दिनेश कार्तिक ने मैच में दो आसान कैच टपका दिए। बल्लेबाजी में भी कोई भी खिलाड़ी टिककर नहीं खेल पाया और भारत को 80 रनों से हार मिली।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IND vs NZ: 12:30 नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा दूसरा टी-20 मैच appeared first on Sportzwiki.