Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, 2-1 से जीती सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष टीम के बाद अब महिलाओं ने भी न्यूजीलैंड में इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। डन पार्क मैदान पर खेले गए सीरीज के अंतिम और तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे उसने 29.2 ओवर में दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम तीसरे मैच में कोई कमाल नहीं कर पाई। उसके एक के बाद एक विकेट गिरते गए। मात्र दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए 52 रनो की शानदार पारी खेली। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से एना पेटर्सन ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किये है। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स (57) और कप्तान एमी स्टाथवेटे (नाबाद 66) के बीच 84 रनों की साझेदारी से तीसरा मैच जीतने में कामयाब रही।

मिताली राज ने रचा इतिहास
यह मिताली राज का 200वां वनडे मैच था। यह कारनामा करने वाली वो पहली महिला क्रिकेटर बन गई है। यही नहीं कप्तान के तौर पर उनका 123वां मैच है, जो एक रिकॉर्ड बन गया है। यही नहीं, महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी मिताली के ही नाम है। उन्होंने वनडे में 51.33 की औसत से 6622 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़े:-

Ind vs NZ: भारत को हराने के बाद ट्रेंट बोल्ट ने खोला जीत का ये राज़

शिखर धवन के बेटे जोरावर ने बताया बाल उगाने का नया फॉर्मूला, देखें वीडियो

INDW vs NZW 3rd ODI: मिताली राज ने रचा इतिहास, 200 वनडे खेलने वाली बनी पहली महिला क्रिकेटर



Herald