Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ: तीसरे टी-20 मैच में दो छक्के लगाते ही ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते खिलाड़ी बन जायेंगे रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य रखा था। रोहित शर्मा ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी और भारत ने 7 गेंद बाकि रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

रोहित ने बनाये कई रिकॉर्ड

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 29 गेंद पर 50 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और चार छक्के जड़े। इस पारी के साथ ही रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं।

उन्होंने इसके साथ ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल कर कारनामा कर चुके हैं।

अगले मैच में बड़ा मौका

रोहित शर्मा के पास अब अगले मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल के नाम 103 छक्के दर्ज हैं। अभी दोनों ही बल्लेबाज टी-20 मैचों से बाहर चल रहे हैं।

अंतिम मैच में रोहित शर्मा के पास इस दोनों से आगे निकलने का मौका है। अभी उनके नाम 102 छक्के दर्ज हैं। अगर हैमिल्टन में दो छक्के जड़ देते हैं और मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें: ऑकलैंड में रोहित शर्मा ने हासिल की ये खास उपलब्धि, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

कैसे बने सिक्सर किंग?

रोहित शर्मा को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का नया सिक्सर किंग भी कहा जाता है। सलामी बल्लेबाज बनने के बाद से उन्होंने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। वह 2013 से लगातार भारत के लिए सलामी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2015 में धर्मशाला में पहला शतक बनाने वाले रोहित ने उसके बाद श्रीलंका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शतक बनाया है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IND vs NZ: तीसरे टी-20 मैच में दो छक्के लगाते ही ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते खिलाड़ी बन जायेंगे रोहित शर्मा appeared first on Sportzwiki.