Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs NZ 3nd T20: सीरीज जीतने के इरादे दे इन बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है भारतीय टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच भारत ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। लेकिन अब 10 फरवरी रविवार को खेला जाने वाला अंतिम मैच रोमांचक होने वाला है। क्योंकि दोनों ही टीम सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी टी 20 सीरीज जीतकर इतिहास रचना चाहेगी। साथ ही माना जा रहा है कि कल भारतीय टीम दो बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है।

आपको बता दे कि दोनों टीमों के बीच अंतिम टी20 मैच हेमिल्टन के मैदान में खेला जाएगा। साथ ही भारतीय टीम की तरफ से अंतिम टी20 मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव हो सकते है। कहा जा रहा है कि विजय शंकर ने पहले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। लेकिन गेंदबाजी में विजय शंकर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाएं। ऐसे में अंतिम टी20 में उनकी जगह शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है। वहीं स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाएं। इस वजह से अंतिम मैच में कुलदीप यादव की टीम में वापसी हो सकती है।

आपको बता दे कि टी20 सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को टी20 में 80 रनों से हराया था। वहीं, भारतीय टीम दूसरे मैच में वापसी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 7 विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की। दूसरे टी20 मैच में क्रुणाल पांड्या ने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आफ द मैच अवॉर्ड चुना गया।

ये भी पढ़े:

विश्व कप 2019 में विराट कोहली और धोनी की भूमिका को लेकर युवराज ने दिया ये बयान

सानिया मिर्जा ने अपनी बायोपिक का किया ऐलान, यह एक्ट्रेस निभाएगी मुख्य भूमिका

IND-A vs ENG Lions: आखिरकार फॉर्म में लौटे लोकेश राहुल, खेली शानदार पारी



Herald