Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia: कब, कहां और कैसे देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया का पहला टी-20 मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है। सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला जायेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गयी पिछली दोनों टी-20 सीरीज बराबर रही थी। इस सीरीज को दोनों टीमें अपने नाम करना चाहेगी। भारत को अपनी पिछली टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी। विश्व कप से पहले यह भारत की अंतिम सीरीज है।

कब और कहाँ होगा मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मैच विशाखापट्टनम के डॉ वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जायेगा।

इस मैदान पर अभी तक सिर्फ एक ही टी-20 मैच खेला गया है। भारत और श्रीलंका के बीच हुए इस मैच में श्रीलंका की टीम सिर्फ 82 रनों पर सिमट गयी थी। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की थी।

कहाँ देखें लाइव मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह मैच स्टार नेटवर्क पर प्रसारित किया जायेगा। स्टार नेटवर्क के स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिन्दी एचडी पर मैच का लाइव प्रसारण होगा।

इसके साथ ही यह मैच आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। यह हॉटस्टार और जिओ टीवी पर भी दिखाया जायेगा। हॉट स्टार पर इसका प्रसारण हिंदी और इंग्लिश समेत तमिल और तेलगु में भी होगा। इसके साथ ही स्पोर्ट्जविकी पर भी आप इस मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, क्रुनाल पांड्या, विजय शंकर, सिद्दार्थ कौल, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मयंक मार्कंडे

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (c), एलेक्स केरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, डी आर्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, नाथन कूल्टर-नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन, एशटन टर्न , एडम ज़म्पा

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post India vs Australia: कब, कहां और कैसे देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया का पहला टी-20 मैच appeared first on Sportzwiki.