भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। सीरीज का पहला मैच 24 फरवरी को खेला जायेगा। यह टी-20 मैच है। वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत 2 मार्च से हैदराबाद में होगी। सीरीज का अंतिम मैच 13 मार्च को दिल्ली में होगा। इस सीरीज के लिए पहले ही भारतीय टीम का ऐलान हो चुका था।
हार्दिक पांड्या बाहर

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट की वजह से इस पूरे सीरीज से बाहर हो गये हैं। वह वनडे और टी-20 दोनों सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनकी पीठ में परेशानी है।
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बारे में जानकारी दी। हार्दिक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज के पहले दो मैच सस्पेंड होने की वजह से नहीं खेल पाए थे।
पहले भी रहे थे चोटिल

हार्दिक पांड्या की पीठ की परेशानी नई नहीं है। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में गेंदबाजी के दौरान उनका वह चोटिल हो गये थे।उस समय भी उनके पीठ में ही परेशानी हुई थी।
इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था। इसके बाद वह करीब 3 महीने तक मैदान से बाहर रहे थे। उन्हें दिसम्बर में रणजी ट्रॉफी से मैदान पर वापसी की थी। उसके बाद उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया था।
रिप्लेसमेंट का भी ऐलान

हार्दिक पांड्या की जगह वनडे सीरीज के लिए रविन्द्र जडेजा को टीम से जोड़ा गया है। वहीं टी-20 सीरीज में किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिली है। जडेजा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे।
वहां वह गेंद से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी। वह विश्व कप से पहले जडेजा के पास टीम में जगह पक्की करने का अच्छ मौका है।
यहाँ देखें बीसीसीआई का ऑफिसियल ट्वीट:
NEWS: Hardik Pandya ruled out of Paytm Australia’s tour of India due to lower back stiffness. @imjadeja has been named replacement for Hardik Pandya for the 5 ODIs #AUSvIND pic.twitter.com/l8DUOuDlU3
— BCCI (@BCCI) February 21, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDIA vs AUSTRALIA: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुरे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, जडेजा को मिली उनकी जगह appeared first on Sportzwiki.