भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरूआत 24 फरवरी रविवार से हो रही है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत और केएल राहुल को भी टीम में जगह दी है. यह दोनों खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण रहने वाली हैं. अगर यह खिलाड़ी प्रदर्शन करते है, तो यह दोनों खिलाड़ी विश्व कप 2019 के लिए अपना टिकट पक्का कर सकते हैं.
विश्व कप के लिए भी रहने वाली लगभग यही टीम

हरभजन सिंह ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए अपने एक बयान में कहा, “मुझे नहीं लगता, कि विश्व कप के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव होगा. जो टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली है. शायद वहीं टीम विश्व कप 2019 भी खेलने जाएगी.
भले ही कोई व्यक्ति आईपीएल में आश्चर्यजनक रूप से अच्छा खेले, चाहे वह सुरेश रैना हो या कोई भी युवा खिलाड़ी हो, मुझे नहीं लगता, कि विश्व कप टीम में उसे जगह मिलेगी.
चयनकर्ताओं ने विश्व कप 2019 टीम के संकेत दे दिए है. लगभग इन्ही खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए भी भेजा जायेगा. हां, अगर कोई चोटिल होता है, तब बात कुछ अलग हो सकती है.”
राहुल और पंत के पास जगह पक्की करने का सुनहरा अवसर

हरभजन सिंह ने आगे अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में ऋषभ पंत के पास एक बड़ा मौका होगा. वह अपनी जगह पूरी तरह टीम में पक्की कर सकते हैं.
केएल राहुल के पास भी निश्चित रूप से एक बड़ा मौका होगा. अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है और वह रन बनाते हैं, तो निश्चित रूप से वह अपना विश्व कप के लिए टिकट बुक करा लेंगे.
यह दोनों खिलाड़ी इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर विश्व कप टीम में अपनी जगह को पूरी तरह से पक्की कर सकते हैं.
राहुल हुए फ्लॉप, तो पंत को देखा जायेगा तीसरे ओपनर के तौर पर

हरभजन सिंह ने आगे अपने बयान में कहा, “वैसे तो चयनकर्ता संकेत दे चुके हैं, कि यह दोनों खिलाड़ी विश्व कप खेलने जायेंगे, लेकिन अगर केएल राहुल प्रदर्शन नहीं कर पाते है, तो ऋषभ पंत को तीसरे ओपनर के तौर पर देखा जा सकता है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvAUS: हरभजन सिंह ने इन दो भारतीय खिलाड़ियों के लिए ऑस्ट्रेलिया सीरीज को बताया महत्वपूर्ण appeared first on Sportzwiki.