Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvAUS- भारत दौरे पर आने से पहले ही कंगारू कप्तान ने खेला माइंड गेम, टीम इंडिया को दे डाली यह कड़ी चेतावनी

अपनी सरजमीं पर भारतीय टीम से मिली शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम बदला लेने के लिए भारत दौरे पर आने वाली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर मेजबान के खिलाफ 2 टी20 और 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। जिसकी शुरुआत 24 फरवरी से पहले टी20 मैच के साथ हो रही है।

एरोन फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम करेगी भारतीय चुनौती का सामना

रविवार को ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग-बैश लीग का फाइनल मैच हुआ जिसमें ऑस्ट्रेलिया के वनडे और टी20 टीम के कप्तान एरोन फिंच की अगुवायी में मेलबर्न रेनेगेड्स ने खिताबी जीत हासिल की।

इस बेहतरीन जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बुलंद हौंसलों के साथ भारत में प्रवेश करने वाले हैं। और इसी हौंसलें के साथ भारतीय टीम का सामना भी कर सकते हैं।

सीरीज शुरू होने से पहले एरोन फिंच के मन में बैठा भारतीय टीम का डर

लेकिन विश्व की सबसे बेहतरीन वनडे साइड भारतीय टीम का सामना करने से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच को सीरीज शुरू होने से पहले ही अजीब सा डर सता रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान एरोन फिंच ने कहा कि “बीबीएल जीतने पर काफी खुशी हुई। लेकिन असली चुनौती अब भारत के खिलाफ होगी। वहां एक छोटी गलती भी भारी पड़ सकती है। भारतीय क्रिकेट टीम अपने घर में वनडे क्रिकेट की सबसे अच्छी टीम है। ऐसे में हमें उनके खिलाफ पूरे आत्मविश्वास और अच्छी प्लानिंग के साथ मैदान में उतरना होगा।”

ऑस्ट्रेलिया है भारतीय टीम से बदला लेने को बेताब

ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ उनकी जमीं पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।

अब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ यहां किसी तरह से अपनी जमीं पर मिली हार का बदला लेने को बेताब हैं। जिसमें एरोन फिंच की भूमिका पर हर किसी की नजरें लगी रहेंगी।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post INDvAUS- भारत दौरे पर आने से पहले ही कंगारू कप्तान ने खेला माइंड गेम, टीम इंडिया को दे डाली यह कड़ी चेतावनी appeared first on Sportzwiki.