भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार जीत के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को हैमिल्टन में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में 4 रनों की रोमांचक हार झेलनी पड़ी।
दिनेश कार्तिक के सिंगल नहीं लेने को लेकर बवाल
भारतीय टीम को इस मैच में अंतिम ओवर में 16 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर करीब एक साल पहले ही अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर जीताने वाले दिनेश कार्तिक के साथ ही क्रुणाल पंड्या थे। जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।

इन दोनों ही बल्लेबाजों ने आखिरी ओवरों में तेजी के साथ रन बनाकर भारत को जीत की स्थिति में यहां तक पहुंचा दिया आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक खुद बल्लेबाजी की जिम्मेदारी उठाना चाहते थे और उन्होंने सिंगल लेने से इनकार किया।
दिनेश कार्तिक को माना जा रहा है विलेन
निदहास ट्रॉफी की तरह दिनेश कार्तिक इस बार वैसा कमाल नहीं दिखा सके और भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब दिनेश कार्तिक को सिंगल नहीं लेने के कारण से विलेन के रूप में पेश किया जा रहा है।

लेकिन दिनेश कार्तिक ने चार दिनों के बाद इस बात को लेकर खुद खुलासा किया है और बताया कि उन्होंने सिंगल क्यों नहीं चुराया। दिनेश कार्तिक ने कहा कि मुझे लगता है कि क्रुणाल और मैंने वास्तव में उस स्थिति से अच्छी बल्लेबाजी की। हम मैच को ऐसी जगह ले जाने में सक्षम थे जहां गेंदबाज दबाव में थे।
मुझे लगा था कि मैं उस जिम्मेदारी को ले सकता हूं खुद पर
हमने ये जिम्मेदारी उठाने में खुद का समर्थन किया। उस स्तर पर मैं वास्तव में मानता था कि मैं छक्का लगा सकता हूं।
कार्तिक ने कहा कि” वो सभी स्थिति से अवगत थे और जानते थे कि हम दोनों ने सबसे अच्छा काम किया है। उस दिन, हम बहुत अच्छे नहीं थे। लेकिन सहयोगी स्टाफ, जैसा कि ये लंबे समय से है, मुझे समझा। जैसा कि मैंने कहा, आप उन परिस्थितियों का अभ्यास करते रहते हैं ,

“और उन स्थितियों पर काबू पाने का मेरा विश्वास था, मैंने खुद को बीच में काम करने का भरोसा दिया। मैं उस दिन इसे देने में सक्षम नहीं था। वो जो खेल है जिनता ज्यादा आप अपने आप को वापस लाएंगे, उतना ही सुसंगत आप खेल को खत्म करने में सफल होंगे।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post INDvNZ: आखिरी टी20 में सिंगल नहीं लेने पर विलेन बने दिनेश कार्तिक ने किया खुलासा, इस वजह से नहीं लिया था एक रन appeared first on Sportzwiki.