Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsNZ : दूसरा टी-20 मैच इस बदले समयानुसार इन 4 चैनलों पर होगा प्रसारित

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच न्यूजीलैंड की टीम ने 80 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था. इस मैच में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से तीनों विभाग में पिछड़ गई थी.

पहले टी-20 मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया था. इस लक्ष्य के जवाब में पूरी भारतीय टीम 139 रन पर ही आउट हो गई थी.

हार को भुला दूसरे टी-20 में जीत के इरादे से उतरेगा भारत 

भारतीय टीम अपनी पहली टी-20 हार को भुला दूसरे टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी और सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड की निगाहें सीरीज जीतने पर होगी. सीरीज का दूसरा टी-20 मैच आकलैंड के ईडेन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में 8 फरवरी शुक्रवार को खेला जायेगा.

सुबह 11.30 से शुरू हो जायेगा मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टी-20 मैच भारतीय समय के मुताबिक़ सुबह 12.30 बजे से शुरू हुआ था, लेकिन सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 11.30 से शुरू होगा. इस मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक़ सुबह 11.00 बजे होगा.

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी-20 मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स-1 पर यह मैच आप अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. वहीं स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी पर आप इस मैच को हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं.

जियो टीवी और हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग का मजा 

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं. साथ ही जियो टीवी पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का फ्री मजा उठा सकते हैं. दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsNZ : दूसरा टी-20 मैच इस बदले समयानुसार इन 4 चैनलों पर होगा प्रसारित appeared first on Sportzwiki.