Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsNZ : ट्वेंटी-20 सीरीज से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर पूरी श्रृंखला बाहर हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को ही पांच मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो गई है. इस वनडे सीरीज को भारत की टीम ने 4-1 के अंतर से जीत लिया था. वनडे सीरीज के बाद अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी.

सीरीज का पहला टी-20 मैच 6 फरवरी को वेलिंगटन में खेला जायेगा. वहीं सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 8 फरवरी को आकलैंड में खेला जायेगा. सीरीज का अंतिम टी-20 मैच 10 फरवरी को हैमलिटन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.

पांचवा वनडे पीठ की चोट के चलते नहीं खेल पाए थे गुप्टिल 

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के पांचवे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा था. दरअसल, दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल पांचवे वनडे से पहले अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे. वह अपनी इस चोट के कारण पांचवा वनडे मैच नहीं खेल पाए थे.

अब टी-20 सीरीज से भी हुए बाहर 

आपकों बता दें, कि मार्टिन गुप्टिल तीन मैचों की टी-20 सीरीज से भी बाहर हो गए है. पांचवे वनडे से पहले गुप्टिल अपने साथियों के साथ प्रशिक्षण ले रहे थे, लेकिन क्षेत्ररक्षण अभ्यास के दौरान वह अपनी पीठ के बल लेट गए और उन्हें अपनी पीठ पर काफी दर्द महसूस हुआ था. 

गुप्टिल की जगह जिमी निशम को किया गया शामिल 

आपकों बता दें, कि मार्टिन गुप्टिल की जगह ऑलराउंडर जिमी निशम को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में शामिल किया गया है. जिमी निशम शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने पांचवे वनडे में भी भारत के खिलाफ 44 रन की एक तूफानी पारी खेली थी.

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टड ने अपने एक बयान में कहा, “दुर्भाग्य से मार्टिन गुप्टिल टी-20 सीरीज नहीं खेल पायेगा, क्योंकि वह अपनी चोट से उबर नहीं पाया है और टी-20 सीरीज का कार्यक्रम बहुत व्यस्त हैं मात्र 5 दिनों के भीतर ही तीनों मैच खेले जाने हैं, इसलिए उसका चोट से उबर पाना मुश्किल है.

हमारे लिए गुप्टिल का चोटिल होना बहुत निराशा की बात है. क्योंकि वह सफ़ेद गेंद के साथ हमारी टीम का प्रमुख खिलाड़ी है. 

गुप्टिल की जगह टीम में जिमी निशम आये है. उन्होंने हाल में ही वनडे में कुछ शानदार पारियां खेली है. हमें उम्मीद है, कि वह टी-20 में भी अच्छा करेंगे और यह सीरीज एक रोमांचक श्रृंखला सीरीज होगी.”

इस प्रकार हो गइ गई है न्यूजीलैंड की टी-20 टीम 

केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, लॉकी फर्ग्यूसन (शुरूआती 2 मैच के लिए), जिमी निशम, स्कॉट कुगलेइजन, डेरिल मिचेल, कॉलिन मुनरो, मिचेल सेंटनर, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर, ब्लेयर टिकर (मैच 3 के लिए)

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsNZ : ट्वेंटी-20 सीरीज से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर पूरी श्रृंखला बाहर हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.