इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के फैंस को छोटे फॉर्मेट की प्रतियोगिता इंडियन प्रीमियर लीग का बड़ी ब्रेसवी से इंतजार है। इस साल होने वाले आईपीएल के 12वें सीजन की शुरूआत 23 मार्च से होने जा रही है। इसी बीच आईपीएल के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में बीसीसीआई ने आईपीएल के दो सप्ताह के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है।
इस शेड्यूल के मुताबिक इस दौरान दो सप्ताह में 17 मैच खेल जाएंगे। इसी बीच आपको बता दें कि आगे के मैचों की तारीखों का एलान लोकसभा चुनाव की डेट्स आने के बाद किया जाएगा। इसी बीच आपको बता दें कि 23 मार्च को शुरू होने जा रही इंडियन प्रीमियम लीग प्रतियोगिता में उद्घाटन मुकाबला आईपीएल के 11वें सीजन की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलुरू के बीच खेला जाएगा।
आईपीएल के 12वें सीजन में इस बार 8 टीमें मैदान में अपना भाग्य आजमाते हुए नजर आएगी। राजस्थान रॉयल्स अपने इस सीजन की शुरूआत 25 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ करेगी। दो सप्ताह के घोषित किए गए इस शेड्यूल में 5 अप्रेल को अंतिम मुकाबला आरसीबी और केकेआर के बीच खेला जाएगा। इस बार लोकसभा चुनावों को देखते हुए आईपीएल का आयोजन समय से पूर्व ही किया जा रहा है। आमतौर पर यह टूर्नामेंट अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में शुरू होता है। इससे पहले ये मीडिया में ये खबर चल रही थी कि आईपीएल के 12वें सीजन आयोजन देश के बाहर होगा। लेकिन बीसीसीआई ने कार्यक्रम की घोषणा कर इन खबरों पर विराम लगा दिया है।