Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: मिथुन मन्हास को आरसीबी ने अपना असिस्टेंट कोच नियुक्त किया

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होने में अब करीब डेढ़ महीने का समय बचा हुआ है। इसे लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अभी तक एक बार भी आईपीएल नहीं जीती रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली के पूर्व बल्लेबाज मिथुन मन्हास को अपना असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। हालाँकि, इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

खेल पत्रकार ने दी बधाई

दिल्ली के बल्लेबाज मिथुन मन्हास 2015 में जम्मू और कश्मीर के लिए खेलने का फैसला किया था। उन्हें असिस्टेंट कोच बनाये जाने के बारे में जम्मू के पत्रकार मुश्ताक वार ने बधाई दी है।

मुश्ताक ने ट्विटर पर मन्हास को बधाई दी और मिथुन मन्हास ने उन्हें धन्यवाद कहा। इसके के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि मिथुन मन्हास को आरसीबी का असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया है।

पहले भी रह चुके हैं कोच

यह पहला मौका नहीं है जब मन्हास को आईपीएल में असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी मिली है। पिछले सीजन में वह किंग्स इलेवन पंजाब के असिस्टेंट कोच भी रह चुके हैं। इसके अलावा बांग्लादेश अंडर 19 टीम के बल्लेबाजी सलाहकार भी रह चुके हैं।

इसी वजह से उन्हें कोचिंग का काफी अनुभव है और आरसीबी की टीम इसका फायदा उठाना चाहेगी। गैरी कर्स्टन इस टीम के मुख्य कोच हैं वहीं आशीष नेहरा टीम के गेंदबाजी कोच हैं। इससे पहले डेनियल विटोरी टीम के मुख्य कोच थे।

क्या खुलेगी आरसीबी की किस्मत?

आईपीएल की सबसे हाई प्रोफाइल टीम में शामिल आरसीबी अभी तक एक बार भी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है। वह तीन बार फाइनल में जरुर पहुंची है लेकिन सभी मौकों पर उसे करारी हार मिली।

पिछले दो सीजन में टीम प्ले ऑफ में भी जगह बनाने में असफल रही थी। इस बार टीम ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। अब उम्मीद की जा रही है कि आरसीबी आईपीएल की विजेता बन सकती है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: मिथुन मन्हास को आरसीबी ने अपना असिस्टेंट कोच नियुक्त किया appeared first on Sportzwiki.