भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा टी-20 मैच 10 फरवरी रविवार को हैमिल्टन के सेडोन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच को जो भी टीम जीतेगी. वह टीम सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी.
सीरीज के इस तीसरे टी-20 मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में भारतीय टीम की संभावित एकादश के बारे में बताएंगे.
आइये डालते है एक नजर भारत की संभावित एकादश पर :
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने दूसरे टी-20 मैच में 50 रन बनाये थे. वह अपना यही फॉर्म तीसरे टी-20 में भी जारी रखना चाहेंगे. उनके कंधो पर टीम के कप्तानी की भी जिम्मेदारी होगी.
शिखर धवन

शिखर धवन को दोनों मैचों में अबतक स्टार्ट मिला है, लेकिन वह बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए है, लेकिन सीरीज के तीसरे टी-20 में वह बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे.
ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने तीसरे टी-20 में शानदार बलेबजी करके भारतीय टीम को जीत दिलाई थी. वह तीसरे मैच में भी ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे.
एमएस धोनी

एमएस धोनी इस सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की है. वह अपनी शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे. साथ ही टीम के विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी भी धोनी के कंधो पर होगी.
दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक टीम का मध्यक्रम संभालेंगे. वह एक मैच फिनिशर की भूमिका में खेल रहे हैं. टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
केदार जाधव

विजय शंकर दूसरे टी-20 में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, इसलिए विजय शंकर की जगह दूसरे टी-20 में केदार जाधव को मौका मिल सकता है.
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के मुख्य ऑलराउंडर है. टीम को उनसे बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों विभाग में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
क्रुनाल पांड्या

क्रुनाल पांड्या दूसरे टी-20 में ‘मैन ऑफ़ द मैच’ रहे थे. वह अपना यह शानदार प्रदर्शन सीरीज के तीसरे टी-20 मैच में भी जारी रखना चाहेंगे.
भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज है. भुवनेश्वर कुमार भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे और अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव को युजवेंद्र चहल की जगह मौका मिल सकता है, क्योंकि चहल अबतक सीरीज में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए है.
खलील अहमद

खलील अहमद ने दूसरे टी-20 मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वह अपना यह प्रदर्शन तीसरे टी-20 में भी जारी रखना चाहेंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post NZvsIND: तीसरे मैच के लिए 11 सदस्यी भारतीय टीम, इन 2 खिलाड़ियों को बैठना होगा बाहर! appeared first on Sportzwiki.