भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच 6 फरवरी बुधवार को वेलिंगटन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
इस टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के पास कुल 15 खिलाड़ी शामिल है. इन 15 खिलाड़ियों में से कप्तान रोहित को 4 खिलाड़ियों को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना होगा और आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन 4 खिलाड़ियों का ही नाम बताएंगे.
शुभमन गिल

युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को कप्तान विराट कोहली की जगह अंतिम दो वनडे मैच में खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये और खुद को साबित नहीं कर पाए थे, इसलिए उन्हें अब टी-20 सीरीज के पहले टी-20 मैच में जगह मिलना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि टी-20 सीरीज में ऋषभ पंत की भी वापसी हो चुकी है.
केदार जाधव

केदार जाधव को भी पहले टी-20 में जगह मिलना मुश्किल है. दिनेश कार्तिक का टी-20 फॉर्म शानदार है उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, इसलिए केदार जाधव से पहले दिनेश कार्तिक को तरजीह दी जा सकती है. वहीं केदार जाधव को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है.
विजय शंकर

विजय शंकर को भी टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि भारतीय टीम के पास पहले से ही हार्दिक पांड्या और क्रुनाल पांड्या के रूप में दो शानदार ऑलराउंडर है. विजय शंकर को भी पहले टी-20 की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है.
सिद्धार्थ कौल

युवा तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल के भी इस मैच में खेलने के चांस नहीं है. भारत के पास भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद के रूप में दो अच्छे तेज गेंदबाज पहले से ही मौजूद है, इसलिए सिद्धार्थ कौल के लिए पहले टी-20 में जगह नजर नहीं आ रही है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post NZvsIND: पहले टी-20 में कप्तान रोहित इन चार खिलाड़ियों को रख सकते हैं टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर appeared first on Sportzwiki.