भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ वर्तमान समय में इंडिया ए और अंडर-19 टीम के कोच है. राहुल द्रविड़ की कोचिंग में साल 2018 का अंडर-19 विश्व कप भारत की टीम ने जीता था और कुल चौथी बार इस अंडर-19 विश्वकप के खिताब पर अपना कब्ज़ा जमाया था. राहुल द्रविड़ की कोचिंग में इंडिया ए की टीम व अंडर-19 की टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है.
द्रविड़ की देख, पाकिस्तान युनिस खान को कोच बनाने की कर रहा तैयारी

पाकिस्तान युनिस खान को जूनियर टीम का कोच बनाने की तैयारी कर रहा है. दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड राहुल द्रविड़ को देख युनिस खान को अपनी जूनियर टीम का कोच बनाने की तैयारी कर रहा है.
इस बात की पुष्टि खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने की है. साथ ही युनिस खान भी एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के जूनियर टीम का कोच बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं.
बोर्ड ने पूर्व खिलाड़ियों को कोच बनाने का किया है फैसला

पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया ने रॉड मार्श, एलन बॉर्डर और रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ियों की सेवाएँ जूनियर क्रिकेट में ली हुई है. भारत ने भी राहुल द्रविड़ को अंडर-19 टीम और इंडिया ए टीम का कोच बनाया हुआ है. भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को इसके काफी अच्छे नतीजे भी मिले हुए हैं. द्रविड़ के कोच रहते भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप जीता था.
हमारे बोर्ड ने भी युवाओं के साथ काम करने के लिए पूर्व सीनियर खिलाड़ियों की सेवाएं लेने का फैसला किया है.
हमें अपने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में तैयार करना होगा. हमें उन्हें निखरने के लिए विदेशी कोचों के साथ भारत की तरह अपने कोचों को भी लगाना होगा.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post राहुल द्रविड़ की कोचिंग देख पाकिस्तान भी हुआ उनका मुरीद, अब PCB जल्द ले सकता यह बड़ा फैसला appeared first on Sportzwiki.