Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PSL का मैच देखने दुबई स्टेडियम पहुंचे दो भारतीय को अंदर घुसने से रोका

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत-पाकिस्तान के बीच का तनाव अब क्रिकेट पर भी दिखने लगा है। दुबई में इन दिनों आईपीएल (IPL) की तर्ज पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) चल रही है। आईपीएल की तरह पीएसएल में भी दुनिया भर के क्रिकेटर्स खेल रहे हैं। आपको बता दें, पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था ठीक न होने की वजह से दुबई में पीएसएल (PSL) का आयोजन किया जा रहा है।

लेकिन दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का एक मैच देखने पहुंचे दो भारतीयों को अंदर घुसने नहीं दिया। भारत के दो क्रिकेट प्रेमियों को बुधवार को यहां दुबई क्रिकेट स्टेडियम में प्रवेश करने से रोक दिया गया लेकिन बाद में उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) मैच देखने की अनुमति दी गयी।

आपको बता दें, यह घटना ऐसे समय में घटी जबकि दोनों देशों के बीच तनाव का जबरदस्त माहौल बना हुआ है। दोनों भारतीय नागरिकों को स्टेडियम में नहीं जाने देने की खबर आग की तरह फैल रही है। वहीं इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उसका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है क्योंकि पूरे स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की है।

बताते चले, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए आतंकी हमले से बाद से दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है। इस हमले में सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायु सेना ने PoK में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके दूसरे दिन दो पाकिस्तानी जेट भारतीय हवाई सिमा में आये और बम गिराए। भारत ने इसका जवाब दिया और एक लड़ाकू विमान मार गिराया। लेकिन इस जवाबी करवाई में भारत लड़ाकू विमान मिग 21 क्रैश हो गया और एक पायलट लापता हो गया। पायलट पाकिस्तानी सेना के कब्जे में है और भारत पायलट को वापस लाने की हर संभव कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़े:-

कुक को मिली नाइटहुड की उपाधि, एक दशक बाद किसी क्रिकेटर को मिला यह सम्मान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर विराट कोहली ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs AUS: मैक्सवेल की तूफानी पारी के आगे भारतीय गेंदबाजों ने टेके घुटने, ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी-20 सीरीज



Herald