न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। जिसमें कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा की अगुवायी में टीम को पहले टी20 मैच में 80 रनों की हार का सामना करना पड़ा। वेलिंगटन में खेले गए पहले मैच में भारत की एक शर्मनाक हार हुई।
रोहित शर्मा की है दूसरे मैच में इस रिकॉर्ड पर नजरें
भारत के खतरनाक बल्लेबाज और कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला वेलिंगटन में खेले गए पहले मैच में चल भी नहीं पाया लेकिन अब रोहित शर्मा और भारतीय टीम की नजरें आज होने वाले दूसरे टी20 पर है।

ऑकलैंड में शुक्रवार को भारतीय टीम दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी तरह से सीरीज को बराबरी करने के इरादें से उतरेगी तो वहीं रोहित शर्मा की नजरें भी एक बड़े रिकॉर्ड पर रहेंगी।
रोहित शर्मा दो छक्के लगाते ही टी20 इंटरनेशनल में कर लेंगे छक्कों का सैंकड़ा
रोहित शर्मा लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में लगातार नए कीर्तिमान अपने नाम करते जा रहे हैं और ऑकलैंड में रोहित के पास एक ऐसा कीर्तिमान छूने का मौका है जो अब तक केवल दो बल्लेबाज ही कर सके हैं।

हिटमैन रोहित शर्मा अगर ऑकलैंड में दो लंबे हिट यानि दो छक्के लगा देते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के पहले और विश्व के तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे जिन्होंने छक्कों का शतक लगाया है।
अब तक गेल और गुप्टिल ही कर चुके हैं ऐसा कारनामा
अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में जहां रोहित शर्मा ने 98 छक्के लगा लिए हैं तो वहीं न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल सबसे ज्यादा संयुक्त रूप से 103- 103 छक्कें लगा चुके हैं। रोहित शर्मा दो छक्के लगाते ही छक्कों का सैकड़ा पूरा कर लेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड टी20 मैच में ही उम्मीद की जा रही है कि रोहित शर्मा इस मील के पत्थर को छू लेंगे। क्योंकि रोहित शर्मा एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो ज्यादा शांत नहीं रह सकते हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post RECORD: न्यूजीलैंड के विरुद्ध मात्र दो छक्के लगाने के साथ मार्टिन गुप्टिल और क्रिस गेल के इस अनोखे क्लब में शामिल हो जायेगे रोहित शर्मा appeared first on Sportzwiki.