Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: इस देश में होगा आईपीएल 2019 का आयोजन, इस वजह से अब तक नहीं हुआ शेड्यूल की घोषणा

आईपीएल 2019 की शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है. विश्व कप से पहले आईपीएल होने से कई खिलाड़ी इसमे भाग नहीं ले सकेंगे. उस बीच भारत में लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं. आईपीएल का पूरा शेड्यूल अब तक नहीं आया है. अब इसकी वजह सामने आ गई है कि आखिर क्यों इसका पूरा शेड्यूल नहीं जारी किया जा रहा है.

इस वजह से आईपीएल का पूरा शेड्यूल आने में हो रही देरी 

अगर खबरों की माने तो आईपीएल का कार्यक्रम फिलहाल नहीं जारी किया जाएगा. आईपीएल का कार्यक्रम तभी जारी किया जा सकेगा जब आम चुनाव की तारीखों का पता चल जाएगा. इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण की शुरुआत 23 मार्च से ही होगी लेकिन अब तक इसके कार्यक्रम को जारी नहीं किया जा सका है.

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि

“टूर्नामेंट के मुकाबलों की तारीख का ऐलान तब किया जा सकेगा जब देश में होने वाले आम चुनावों की तारीख जारी होगी.आईपीएल के कार्यक्रम को जारी करने में वक्त लगेगा, हमें चुनाव आयोग द्वारा आम चुनाव की तारीखों के एलान का इंतजार करना होगा. जैसा हम सभी जानते हैं यह बेहद ही महत्वपूर्ण इवेंट हैं”

 

 

“तारीखों के हिसाब से ही काम करना होगा ताकि सभी चीजें सामान्य रूप से एक दूसरे से तालमेल बिठा पाए. यह हम सभी जानते हैं चुनाव को कराने में किस तरह की व्यवस्था करनी होती है, यही प्राथमिकता है”

भारत में ही होगा आईपीएल 

बता दें, 8 जनवरी को आईपीएल के आयोजन की तारीख का एलान किया गया था. टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही किया जाएगा इस बात की जानकारी देते हुए बताया गया कि 23 मार्च को टूर्नामेंट शुरू होगा और फाइनल मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. इससे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे.

आईपीएल भारत में नहीं होगा. लेकिन अब इस बात पर मोहर लग गई है कि आईपीएल भारत में ही खेला जाएगा.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post REPORTS: इस देश में होगा आईपीएल 2019 का आयोजन, इस वजह से अब तक नहीं हुआ शेड्यूल की घोषणा appeared first on Sportzwiki.