24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया टीम को भारत दौरे पर दो मैचों की टी-20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है.
खबरों के मुताबिक, मिचेल स्टार्क अपनी चोट के चलते भारत दौरे पर नहीं आ पाएंगे. अगर मिचेल स्टार्क भारत दौरे से बाहर होते है, तो यह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका साबित होगा.
मिचेल स्टार्क के नाम पर विचार नहीं

बता दें, कि गुरुवार को भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान होना है, लेकिन टीम के इस ऐलान में स्टार्क के नाम पर विचार होने के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं.
दरअसल, मिचेल स्टार्क को अपने शरीर के उपरी हिस्से में दर्द है. उन्हें आराम की सलाह दी गई है. इसी वजह से वह भारत दौरे को मिस कर सकते हैं. हालाँकि, हेजलवुड को वनडे सीरीज में मौका दिया जा सकता है, क्योंकि वह अपनी पीठ की चोट से उबर चुके हैं.
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रहे थे ‘मैन ऑफ़ द मैच’

आपकों बता दें, कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया था और दोनों पारियों में 5-5 विकेट हासिल किये थे. उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट हासिल किये थे और उन्हें कैनबेरा टेस्ट का ‘मैन ऑफ़ द मैच’ भी चुना गया था.
इस प्रकार हैं ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा :
पहला टी-20: 24 फरवरी, बेंगलुरु
दूसरा टी-20: 27 फरवरी, विशाखापत्तनम
पहला वनडे: 2 मार्च, हैदराबाद
दूसरा वनडे: 5 मार्च, नागपुर
तीसरा वनडे: 8 मार्च, रांची
चौथा वनडे: 10 मार्च, मोहाली
पांचवां वनडे: 13 मार्च, दिल्ली
स्टीवन स्मिथ को चुना जा सकता है ऑस्ट्रेलिया ए टीम में

हालाँकि, स्टीवन स्मिथ को लेकर एक अच्छी खबर आई है, कि वह अपनी एल्बो की चोट से उबर रहे हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए की टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर भेजा जा सकता है.
स्टीवन स्मिथ के मनेजेर वारेन क्रेग ने क्रिकेट डॉट कॉम से कहा, “जब तक बैन खत्म नहीं हो जाता तब तक हम निश्चित रूप से नहीं जानते हैं, कि वह खेलेंगे या नहीं, लेकिन फिलहाल वह तीन हफ्ते के अंदर अपनी चोट से उबर जायेंगे और उनका इरादा यह है, कि वह पहले आईपीएल खेले और फिर विश्व कप और फिर एशेज सीरीज में खेले.
वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा, “फरवरी के अंत के पास बैन हटा दिए जाने के बाद रिटर्न-टू-प्ले टाइमफ्रेम स्पष्ट हो जाएगा. हम स्टीव के साथ काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह जल्द से जल्द व्यावहारिक रूप से खेलने के लिए वापस लौटने के लिए तैयार है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post REPORTS : मिचेल स्टार्क भारत दौरे से रहेंगे बाहर, स्टीवन स्मिथ को मिलेगी ऑस्ट्रेलिया ए टीम में जगह appeared first on Sportzwiki.