Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SA vs PAK: साउथ अफ्रीका ने रोका पाकिस्तान के जीत का सिलसिला, मिलर ने खेली धमाकेदार पारी

स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग में खेले गए दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 7 रनों से मात देकर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। साउथ अफ्रीका के कप्तान डेविड मिलर की आतिशी अर्धशतकीय पारी के दम पर बारिश से प्रभावित मैच में तीन विकेट पर पाकिस्तान के सामने 188 रन का स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को पहला झटका 45 के स्कोर पर लगा था जबकि दूसरा झटका 147 रन पर लगा। उसके बाबजूद भी पाक्सितान मैच जीतने में नाकामयाब रही।

पाक्सितान की तरफ से सलामी बल्लेबाज बाबर आजम ने 58 गेंदों पर 90 रनों की धुआंधार पारी खेली जबकि हुसैन तलत ने 41 गेंदों पर 55 रन बनाये। लेकिन पाकिस्तानी टीम अंत में ऐसा लड़खड़ाई कि इन दोनों बल्लेबाजों की पारी गर्त में चली गई। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना सकी। इसके साथ ही तीन मैचों की इस टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

वहीं नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस की गैरमौजूदगी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में कप्तानी कर रहे मिलर ने 29 गेंद की पारी में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाये। आपको बता दें, साउथ अफ्रीका ने अंतिम 10 ओवर में 127 रन जुटाये थे। इस हार के साथ ही पाकिस्तान की तीन साल बाद किसी द्विपक्षीय सीरीज में जीत का सिलसिला खत्म हो गया। नवंबर 2015 में यूएई में पाकिस्तान को इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था।

यह भी पढ़े:-

IND vs NZ: न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने 4-1 से जीती वनडे सीरीज

ICC वनडे रैंकिंग: भारत दूसरे स्थान पर कायम, धोनी को हुआ तीन स्थान का फायदा

कतर ने चैंपियन जापान को मात देकर पहली बार जीता एशिया कप का खिताब



Herald