Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS PREVIEW : दूसरे टी-20 में बन सकते हैं 7 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा बना सकते हैं ये विश्व रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच शुक्रवार को आकलैंड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. बता दें, कि सीरीज के पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम को बड़े ही आसानी के साथ 80 रन से हरा दिया था.

इस दूसरे टी-20 मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में कुछ ऐसे ही रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे, जिसे दोनों टीमों के खिलाड़ी इस मैच में बना सकते हैं.

आइये डालते है एक नजर दूसरे टी-20 में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर :

1. शुभमन गिल को दूसरे टी-20 मैच में अपने डेब्यू का मौका मिल सकता है. वह भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले 79वें खिलाड़ी बन सकते हैं.

2. रोहित शर्मा मात्र 2 छक्के लगते ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे.

Partnerships need to be a big target: Rohit

3. दूसरे टी-20 मैच में मात्र 35 रन बनाते ही रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे. फिलहाल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन मार्टिन गुप्टिल के नाम है. जिन्होंने 2272 रन बनाये हुए है.

4. केन विलयमसन 42 रन बनाते ही अपने 1500 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लेंगे.

5. भारत टीम ने अबतक न्यूजीलैंड की धरती पर एक भी टी-20 मैच नहीं जीता है. अगर भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल कर लेगी, तो पहली बार भारतीय टीम न्यूजीलैंड की धरती पर टी-20 मैच जीतने की उपलब्धि हासिल करेगी.

6. पांच विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल भारतीय टीम के 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन जायेंगे.

7. रॉस टेलर अगर 3 चौके और लगा देंगे, तो वह न्यूजीलैंड के लिए 100 चौके लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जायेंगे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post STATS PREVIEW : दूसरे टी-20 में बन सकते हैं 7 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा बना सकते हैं ये विश्व रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.