भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ चोट के बाद लंबे समय से दूर रहने के बाद एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में वापसी कर रहे हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच के दौरान अपना टखना चोटिल करवाने के बाद पृथ्वी शॉ को लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा।
पृथ्वी श की लंबे समय बाद इस टीम के साथ वापसी
इस लंबे अंतराल के बाद पृथ्वी शॉ की क्रिकेट के मैदान में वापसी हो रही है। पृथ्वी शॉ को भारतीय घरेलू क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में चुना गया है।

शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम का ऐलान किया गया है जिसमें पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है तो वहीं इस टीम की कमान भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई है।
पृथ्वी शॉ अपनी चोट से अब पूरी तरह से उबरे
पिछले काफी समय से पृथ्वी शॉ बैंगलुरू में स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में पुर्नवास की प्रक्रिया से गुजर रहे थे। जिसके बाद आखिरकार वो अपनी टखने की चोट से पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

पृथ्वी शॉ ने पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था जिसके अगले ही दौरे यानि ऑस्ट्रेलिया में उन्हें चोटिल होना पड़ा और क्रिकेट से दूर रहना पड़ा।
पृथ्वी शॉ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलना का है मलाल
पृथ्वी शॉ ने अपनी चोट को लेकर कहा कि “मैं वास्तव में फिर से मैदान में उतरने और अपने सर्वश्रेष्ठ के लिए प्रदर्शन करने को उत्सुक हैं। मैंने अपनी चोट के कारण प्रतिस्पर्था क्रिकेट खेलने में चूक की है और मैं अब मुंबई और भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने को तैयार हूं।”

अपनी चोट को लेकर आगे पृथ्वी ने कहा कि शुरुआत में मुझे लगा था कि “मैं ठीक हो जाउंगा। लेकिन सूजन वापस आती रही। शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मिस करने से मैं बहुत दुखी था, क्योंकि मैं भारत के लिए खेल जीतना चाहता था। मुझे क्वालिटी अटैक के खिलाफ खेलने का अच्छा अनुभव हासिल होता, लेकिन मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता। हालांकि, मुझे बेहतर महसूस हुआ। जब हमने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में हराया।”
मुंबई की टीम इस तरह से है
अजिंक्य रहाणे(कप्तान) पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, धवल कुलकर्णी, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, सूर्यकुमार यादव, आकाश पारकर, एकनाथ केरकर, धरमिल मटकर, शम्स मुलानी, शुभम रंजन, तुषार देसज, तुषार देसाई
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post UPDATE: पृथ्वी शॉ चोट हुए फिट अब चयनकर्ताओं ने इस टीम में दिया जगह appeared first on Sportzwiki.