स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का हाल ही में दूसरा वनडे शुक्रवार को बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल में खेला गया। दूसरा वनडे वेस्टइंडीज ने 26 रन से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 289 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में इंग्लैंड टीम 263 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की तरफ से शिमरोन हेटमेयर ने 104 रन की नाबाद और क्रिस गेल ने 50 रन की पारी खेली।
वही इंग्लैंड की तरफ से इयोन मोर्गन (70) और बेन स्टोक्स (79) के अर्धशतकों से टीम 40वें ओवर तक चार विकेट पर 228 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी। लेकिन अंत में उसने 35 रन के भीतर छह विकेट गंवा दिये। वेस्टइंडीज के गेंदबाज शेल्डन कोट्रेल 46 रन देकर पांच विकेट चटकाये।
आपको बता दें, इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले पांच साल से चले आ रहे सुखे को खत्म किया है। आखिरी बार उसे साल 2014 में एंटीगुआ वनडे में जीत नसीब हुई थी। तब भी वेस्टइंडीज 15 से इंग्लैंड को हराया था। अब पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच सोमवार को ग्रेनाडा में खेला जायेगा।
गेल का 50वां अर्धशतक
आपको बता दें, गेल ने करियर का 50वां अर्धशतक जड़ा है। वो यह कारनामा करने वाले दुनिया के 17वें और वेस्टइंडीज के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
यह भी पढ़े:-
IND vs AUS 1st T20 : भारत की तरफ से इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
IND vs ENG Women, 1st ODI: भारत ने इंग्लैंड को 66 रनों से रौंदा
अबकी बार नहीं होगी आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी, शहीदों के परिवारों को जाएगा फंड
Herald