Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टूट गया युवराज सिंह का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, एक अनजाने क्रिकेटर ने लगा दिए लगातार सात छक्के

खेल डेस्क। क्या आपने सोचा था कि युवराज सिंह का एक ओवर में लगातार छक्के लगाने का रिकॉर्ड टूट जाएगा। जी हां, एक भारतीय क्रिकेटर ने युवराज सिंह का यह कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया है। अब मुंबई के खिलाड़ी मकरंद पाटिल ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक टूर्नामेंट में लगातार 7 छक्के लगाकर नया कीर्तिमान रचा है।

मांकडिंग मामले में अब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहाणे ने बोल दी ऐसी बात कि...

इस मुकाबले में मकरंद पाटिल ने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए केवल 26 गेंदों में 84 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की सहायता से विवा सुपरमार्केट्स ने एफ डीविजन टाइम्स शील्ड टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मकरंद ने इस शानदार पारी की सहायता से सुर्खियां हासिल की है। बताया जा रहा है कि इस पारी के बाद जिस कंपनी में मकरंद कार्य करते हैं उसने भी इस खिलाड़ी को जश्न मनाने के लिए एक दिन की छुट्टी दे दी है।

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले एकलौते बल्लेबाज बने आरोन फिंच

गौरतलब है कि 2007 में आयोजित पहले टी-20 विश्व कप में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाए थे। इस ओवर में युवराज के सामने गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड थे। इस मुकाबले में युवराज सिंह ने केवल 12 गेंदों पर ही अर्धशतक लगा दिया था।

अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने और सबसे तेज अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड आज भी युवराज सिंह के नाम ही दर्ज है।

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल-12 में रच दिया ये इतिहास, रिकॉर्ड जानकार चौंक जाएंगे आप