Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट की 142 साल पुरानी पंरपरा को बदला, अब नये रूप में नजर आएंगे खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। इन दिनों क्रिकेट को हर देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है साथ ही भारत मभी उनमें से एक है साथ ही इस को और ज्यादा लोकप्रिय बनाने के लिए समय-समय पर काफी बदलाव किया जाता है। टेस्ट क्रिकेट को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने के लिए हाल ही में आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट की 142 साल पुरानी पंरपरा को बदलने के लिए उनके सामने आए नए प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। आईसीसी ने वनडे और टी-20 की तर्ज पर टेस्ट क्रिकेट में भी बड़ा बदलाव किया है।

आपको बता दे कि हाल ही में काफी दिनों से आए प्रस्ताव को आईसीसी ने मंजूरी दे दी है। अब से सीमित ओवरों की क्रिकेट की तरह टेस्ट क्रिकेट में भी जर्सी पर खिलाड़ियों के नाम और नंबर लिखे जाने को मंजूरी मिली है। इससे पहले इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आगामी एशेज सीरीज में जर्सी पर खिलाड़ी का नाम और नंबर लिखे जाने के लिए मंजूरी मांगी थी। इसके बाद अब आईसीसी ने अपनी तरफ से हरी झंडी दिखा दी है। माना जा रहा है कि अब ये बदलाव 1 अगस्त 2019 से लागू होंगे।

साथ ही आपको बता दे कि पहली बार ये बदलाव इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दौरान देखने को मिलेगा। भारतीय टीम के लिये यह नया अनुभव होगा जो विश्व चैम्पियनशिप के दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ नंबर वाली सफेद शर्ट पहने हुए खेलेगी। माना जा रहा है कि इससे टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता में भी प्रभाव पड़ेगा।

ये भी पढ़े:

कल से होगा IPL 2019 का आगाज, मैदान पर भिड़ेगी कोहली और धोनी की सेना

लोकसभा चुनाव से पहले इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने की बीजेपी ज्वाइन, इस जगह से लड़ सकता है चुनाव

IPL 2019: अपने पुराने अवतार में लौटे डेविड वॉर्नर, खेली तूफानी पारी



Herald