Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज ही के दिन शराब के नशे में इस खिलाड़ी ने खेली थी 175 रनों की तूफानी पारी

स्पोर्ट्स डेस्क।वनडे क्रिकेट इतिहास में 12 मार्च 2006 के दिन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जाहानिसबर्ग में खेला गया वनडे मैच आज भी लोगों को याद है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पार को देखकर लगा की 434 रनों का लक्ष्य अफ्रीका के लिए बहुत बड़ा साबित होगा। वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार 434 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया लेकिेन इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की टीम ने पूरी ​दूनिया के होश उड़ा दिए थे।

India vs Australia: दिल्ली का ये मैदान भारत को दिला सकता है फाइनल में जीत, देखें पिछले रिकॉर्ड

अफ्रीका के बल्लेबाजों के आगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पानी मांगते नजर आ रहे थे। लेकिन इस मैच के हीरो रहे हर्शल गिब्स ने 111 गेंदों में 175 रनों की खतरनाक पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया था। इस पारी के बारे में गिब्स ने ऑटोबायोग्राफी ;टू द पॉइंट : द नो होल्ड्स बार्ड में खुलासा करते हुए कहा की इस मैच से पहले उन्होंने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। इसके बारे में माइक हसी ने बताया था की सुबह के समय भी गिब्स नशे में दिख रहे थे।


लेकिन इस मैच में गिब्स ने अपनी टीम को एक ऐसी यादगार जीत दिलाई जो एक विश्व रिकॉर्ड बन गई थी। गिब्स ने अपनी इस पारी में 21 चौके और 7 छक्के जड़े और इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिक लुईस के 10 ओवर में अफ्रीकी टीम ने 113 रन जड़े थे। इस मैच में पहली बार किसी ने 400 रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल करने का नया रिकॉर्ड बनाया था।



Herald