Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी विश्व कप 2019: कुलदीप यादव ने इन 2 टीमों को माना भारत के लिए खतरा

आईसीसी विश्व कप 2019 के शुरू होने में अब ढाई महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। सभी टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इंग्लैंड और वेल्स में खेली जानी इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 मई को होगी और फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को लेकर कुलदीप यादव ने बयान दिया है।

कुलदीप यादव ने कहा इंग्लैंड की बल्लेबाजी मजबूत

कुलदीप यादव इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। कुलदीप ने इस विश्व कप में इंग्लैंड की बल्लेबाजी को सबसे मजबूत माना है। स्पोर्ट्स तक को दिए इंटरव्यू में भारत के इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने कहा

“हमारे पास निश्चित रूप से विश्व कप घर लाने का मौका है। हमारे अलावा मुझे लगता है कि अन्य सभी टीमें वास्तव में मजबूत हैं। लेकिन मुझे लगता है कि अन्य टीमों की तुलना में इंग्लैंड के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है। वे घरेलू परिस्थितियों में खेलेंगे।”

इस टीम से भी खतरा

कुलदीप यादव ने दुनिया के लगभग सभी टीमों के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यही वजह है कि विश्व कप में वह टीम का सबसे बड़ा हथियार रहेंगे। अन्य टीमों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा

“मुझे लगता है कि पाकिस्तान विश्व कप में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा, जिस तरह से वह प्रदर्शन कर रही है। इसलिए मुझे लगता है कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।”

इंग्लैंड में भारत का शानदार प्रदर्शन

Related image

इंग्लैंड में भारतीय टीम ने पिछली दो चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी को भारत ने अपने नाम किया था वहीं 2017 में भी टीम फाइनल तक पहुँचने में सफल रही थी।

विश्व कप में एक बार फिर भारतीय टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं कुलदीप की माने तो भारतीय टीम इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों से सचेत रहने की जरूरत है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी विश्व कप 2019: कुलदीप यादव ने इन 2 टीमों को माना भारत के लिए खतरा appeared first on Sportzwiki.