आईपीएल 2012 के 5वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। चेन्नई ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में आरसीबी को हराया था वहीं दिल्ली ने मुंबई को मात दी थी। आज दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीएसके की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ वहीं दिल्ली की टीम में ट्रेंट बोल्ट की जगह अमित मिश्रा को जगह मिली। चेन्नई ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया।
दिल्ली की तेज शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने अच्छी शुरुआत दी। शॉ ने मैच के दूसरे ओवर में ही तीन चौके जड़कर अपने इरादे साफ़ कर दिए। हालाँकि, 16 गेंद में 25 रन बनाकर वह दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गये।
इसके बाद शिखर धवन और श्रेयस अय्यर रन बनाने के लिए लगातार जूझते दिखे। इसी बीच अय्यर 18 रन बनाकर इमरान ताहिर का शिकार बने। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने अच्छी शुरुआत की लेकिन 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।
अंतिम 5 ओवर में शानदार गेंदबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच के अंतिम 5 ओवर में शानदार गेंदबाजी की। 15 ओवर में 118/2 से दिल्ली की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर सिर्फ 147 रन ही बना पाई। शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाये लेकिन उन्होंने 47 गेंदों का सामना किया।
मेहमान टीम के लिए तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए वहीं इमरान ताहिर, दीपक चाहर और रविन्द्र जडेजा को एक- एक विकेट मिला।
चेन्नई की बेहतरीन शुरुआत

बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर सलामी बल्लेबाज अंबाती रायडू के आउट होने के बावजूद शेन वॉटसन और सुरेश रैना ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। शेन वॉटसन खतरनाक दिख रहे थे लेकिन अमित मिश्रा के एक ओवर में दो छक्के जड़ने के बाद उसी ओवर में वह स्टंप आउट हो गये।
सुरेश रैना इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 16 गेंद में 30 रनों की पारी खेलकर अमित मिश्रा का शिकार बने। रैना के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने केदार जाधव के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की।
धोनी और जाधव के लिए आसान काम

चेन्नई सुपर किंग्स और भारतीय टीम के दो फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव के लिए 6 से कम का रन रेट कोई बड़ी बात नहीं थी। दोनों बल्लेबाजों ने समझदारी दिखाते हुए बल्लेबाजी की लेकिन 2 रन बाकि था तभी जाधव आउट हो गये। हालाँकि, ड्वेन ब्रावो ने अपनी टीम को जीत दिला दी।
श्रेयस अय्यर से हुई गलती
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टीम चयन में बड़ी गड़बड़ी कर दी। उन्होंने क्रिस मॉरिस के टीम से जुड़ने के बाद भी कीमो पॉल को इस मैच में मौका दिया। इसके साथ ही धीमी पिच पर उन्होंने संदीप लामिछाने को टीम में जगह नहीं दी।
देखें स्कोरबोर्ड:

आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019, DCvsCSK: श्रेयस अय्यर की छोटी गलती की वजह से दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मिली हार appeared first on Sportzwiki.