Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विश्व कप 2019 के लिए चुनी टीम, इन खिलाड़ियों को दी जगह

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में कुछ महीनें बाद शुरु होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारतीय टीम इस समय जिस तरह की लय में है उससे हर टीम इनसे उन्नीस ही साबित हो रही है।

सौरव गांगुली ने विश्व कप के लिए भारतीय टीम की जमकर तारीफ की

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का पिछले कुछ समय से वनडे फॉर्मेट में जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। टीम ने इस फॉर्मेट में लगभग हर टीम को पछाड़ा है। जिससे उन्होंने अपनी दावेदारी को मजबूत किया है।

Rahul must be run out of home: Ganguly

तो वहीं पूर्व क्रिकेटर भी भारतीय टीम की जमकर तारीफ किए बिना रह नहीं पा रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक बार फिर से कोहली एंड कंपनी की जमकर तारीफ की और इन्हें एक मजबूत टीम करार दिया।

सौरव गांगुली ने भारतीय टीम को बताया सबसे मजबूत

सौरव गांगुली ने आगे भारतीय टीम को लेकर कहा कि “भारत बहुत अच्छी टीम है। ये बहुत मजबूत टीम है। मुझे टीम में ज्यादा बदलाव नहीं दिखते हैं। उनकी टीम लगभग निश्चित ही है।

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार की मौजूदगी में गेंदबाजी अच्छी है। बल्लेबाजी भी अच्छी है स्पिनर युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव भी बेहतर हैं।”

कोहली की बल्लेबाजी में नहीं दिखती कोई बुरी आदत

कोहली की बल्लेबाजी को लेकर दादा ने कहा कि “ये बुरी आदतों में नहीं लाता है। जब आप कोहली को बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं तो वो बल्लेबाजी के दौरान अपनी कोई बुरी आदत नहीं दिखाते हैं।”

विश्व कप और आईपीएल के अंतर पर गांगुली ने कहा कि “विश्व कप ऐसा है कि आप विश्व कप में कैसा खेलते हैं। और ये(आईपीएल) बिल्कुल अलग टूर्नामेंट है। आप वहां केवल खेलों और विश्व कप के लिए जाओ।”

केएल राहुल हैं एक बेहतरीन बल्लेबाज

“मुझे नहीं लगता है। वो आसानी के साथ जिस तरह से पिछले साल खेले उससे अडजस्ट हो पाएंगे। हम वहां किस तरह से खेले।”

“अभी कई टीमें मजबूत है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान की टीमें इंग्लैंड में अच्छा खेलती है। दक्षिण अफ्रीका से श्रीलंका के जीतने के बाद ये भी कुछ दम दिखा सकती है।”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में बेहतरीन वापसी करने वाले केएल राहुल को लेकर सौरव गांगुली ने कहा कि” मैं उनका समर्थन करता हूं। उन्हें घर से बाहर रन करने होंगे। वो बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं। आखिरी के दो टी20 मैचों में उन्होंने शानदार खेल खेला था।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विश्व कप 2019 के लिए चुनी टीम, इन खिलाड़ियों को दी जगह appeared first on Sportzwiki.