Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुंबले ने किया विश्व कप 2019 के लिए टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की दी जगह

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए हर खिलाड़ी इस समय में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हैं। साथ ही अभी तक भारतीय टीम कि घोषणा नहीं की गई है लेकिन इससे पहले कई खिलाड़ी विश्व कप को लेकर अपनी-अपनी टीम कि घोषणा कर चुके है। साथ ही आपको बता दे कि हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले ने आगामी विश्व कप के लिए अपनी पसंदीदा 15 सदस्य भारतीय टीम का ऐलान किया है।

कुंबले ने भी अपनी वर्ल्ड कप टीम चार तेज गेंदबाज को जगह दी है जिसमें युवा गेंदबाज खलील अहमद को जगह दी है। इसके साथ ही उन्होंने ने दिनेश कार्तिक की जगह रिषभ पंत को टीम में जगह दी है। साथ ही आपको बता दे कि कुंबले ने उन्होंने केएल राहुल को टीम से बाहर रखा है। पंत को लेकर उन्होंने कहा कि उसमें एक्स फैक्टर है। वह एक्स-फैक्टर प्रदान करते हैं और विकेटकीपिंग का विकल्प भी देते हैं। साथ ही कुंबले ने कहा है कि भारतीय टीम के एमएस धोनी को विश्व कप में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।

अनिल कुंबले का वर्ल्ड कप 2019 के लिए संभावित स्क्वॉड:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, एमएस धौनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, अंबाती रायडू, खलील अहमद और रिषभ पंत।

सौरव गांगुली का वर्ल्ड कप 2019 के लिए संभावित स्क्वॉड:

रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी, केदार यादव, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव।

ये भी देखें

शॉट को रोकने की कोशिश की तो टूट गया गेंदबाज का जबड़ा, देखें वीडियो

इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को विराट के सामने गेंदबाजी करने से लगता है डर, जानिए

न्यूजीलैंड आतंकी हमला: इस खिलाड़ी के कारण बांग्लादेश क्रिकेट टीम को मिला 'जीवनदान'



Herald