इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भारत के लोगो के लिए एक त्यौहार की तरह है. इस आईपीएल त्यौहार का भारत के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. आईपीएल 2019 शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है. आज आईपीएल 2019 के चलते ही हम आपकों आईपीएल की 8 टीमों की संभावित पॉइंट्स टेबल में जगह के बारे में बताएंगे.
8. राजस्थान रॉयल

राजस्थान रॉयल की टीम ने आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी जगह नंबर-4 पर बनाई थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें आईपीएल 2019 में बढ़ने वाली है.
दरअसल टीम के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर विश्व कप 2019 की तैयारियों के चलते बीच आईपीएल से वापस अपने देश इंग्लैंड लौट सकते हैं. इन तीनों के बगैर राजस्थान का जीतना बहुत मुश्किल होगा, इसलिए वह आईपीएल 2019 के अंतिम स्थान पर रह सकती है.
7. दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम हमेशा के तरह इस आईपीएल में भी कमजोर नजर आ रही है. ट्रेंट बोल्ट और कगिसो रबाडा को छोड़ दे, तो टीम के पास कोई भी विश्वस्तरीय खिलाड़ी नहीं है.
बल्लेबाजी में टीम के पास कोई भी विदेशी अनुभवी खिलाड़ी नहीं है. टीम की जिम्मेदारी एक बार फिर युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों पर है.
टीम के पास ज्यादा अनुभव न होने की वजह से टीम को हर बार की तरह प्लेऑफ़ से बाहर रहकर इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता हैं. दिल्ली की टीम आईपीएल 2019 में 7वें पायदान पर रही थी.
6. किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल 2018 में 7वें स्थान पर रही थी. यह टीम केएल राहुल और क्रिस गेल पर काफी हद तक निर्भर है. टीम के पास अच्छा मध्यक्रम नहीं है. इसलिए इस बार भी पंजाब की टीम प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो सकती हैं और छठे स्थान पर रह सकती है.
5. केकेआर

केकेआर की टीम पिछले साल तीसरे स्थान पर रही थी, लेकिन इस बार टीम की राह मुश्किल है, क्योंकि केकेआर की टीम सुनील नारायण और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ियों पर ही निर्भर हैं.
अगर यह दोनों खिलाड़ी नहीं चले, तो टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. केकेआर की टीम आईपीएल 2019 में पांचवे स्थान पर रह सकती है.
4. आरसीबी

आरसीबी ने आईपीएल 2019 के लिए शिमोन हेटमेयर और शिवम दुबे जैसे कई शानदार खिलाड़ियों को ख़रीदा है. टीम के पास एबी डीविलियर्स और विराट कोहली जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ी पहले से ही है, इसलिए इस सीजन टीम अच्छा कर सकती हैं और आईपीएल 2019 की पॉइंट्स टेबल में नंबर-4 पर अपनी जगह बना सकती है.
3. सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. आईपीएल 2018 में भी हैदराबाद ने शानदार खेल दिखाया था.
हालाँकि, इस बार उनकी टीम में शिखर धवन नहीं है, भले ही धवन ना हो, लेकिन इसके बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीसरे स्थान पर अपना सफर खत्म कर सकती हैं.
2. चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. उनका आईपीएल इतिहास काफी शानदार है. वह 9 में से 7 फाइनल खेल चुके हैं.
चेन्नई की टीम आईपीएल 2019 में भी अपन शानदार प्रदर्शन जारी रख सकती है और आईपीएल 2019 की रनर-अप टीम बन सकती है.
1. मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के पास एक बहुत मजबूत टीम है, जो चार भारतीय खिलाड़ी भारतीय टीम की टी-20 प्लेइंग इलेवन में खेलते है. वह चार खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में भी खेलते है.
हम बात रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या और जसप्रीत बुमराह की कर रहे हैं. टीम के पास लसिथ मलिंगा, कीरोन पोलार्ड जैसे अनुभवी स्टार खिलाड़ी भी मौजूद है.
वहीं ईशान किशन, जेसन बेहर्नड्राफ और क्विंटन डी कॉक जैसे युवा खिलाड़ी भी टीम के पास है, इसलिए तीन बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस चौथी बार भी आईपीएल का ख़िताब इस बार जीत सकती है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भविष्यवाणी : आईपीएल 2019 में कौन सी टीम पॉइंट टेबल पर कहां समाप्त करेगी और कौन बनेगी विजेता और रनरअप appeared first on Sportzwiki.