Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2019: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, टीम के सबसे अनुभवी और महत्वपूर्ण बल्लेबाज का चयन मुश्किल

इन दिनों पूरा क्रिकेट जगत भारत में खेली जा रही इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन पर नजर लगाए बैठा है। तो वहीं हर किसी के जेहन में आईपीएल के तुरंत बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप भी है।

मोहम्मद हफीज के विश्व कप चयन पर मंडराया खतरा

जहां देश-विदेश के तमाम खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल में खेल रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान के खिलाड़ियों की नजरें विश्व कप पर लगी हुई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप के लिए तैयारी तो कर रही है।

लेकिन इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम को विश्व कप में एक बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि उनके अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद हफीज का विश्व कप खेलना मुश्किल लग रहा है।

मोहम्मद हफीज जूझ रहे हैं अंगूठे की चोट से

फिटनेस टेस्ट को पास करने की अंतिम तारीख है 14 अप्रैल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज इन दिनों अपने अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं। मोहम्मद हफीज का अंगूठा फ्रेक्चर है और उन्होंने इसकी सर्जरी करवायी है। लेकिन उन्हें अब करीब दो सप्ताह तक को ट्रेनिंग से ही दूर रहने को कहा है।

ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच मिकी आर्थर ने विश्व कप के लिए खिलाड़ियों की फिटनेस टेस्ट को साबित करने की अंतिम तारीख 14 अप्रैल तय की है, लेकिन तब तक मोहम्मद हफीज का फिट हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

तो वहीं पाकिस्तान की टीम 24 अप्रैल को ही विश्व कप के लिए इंग्लैंड दौैरे पर रवाना हो जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड में विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के साथ ही कुछ वार्म अप मैच खेलेगी।

हफीज का 14 अप्रैल तक फिट होना है मुश्किल 

मोहम्मद हफीज का फिटनेस टेस्ट की अंतिम तारीख से पहले फिट होना मुश्किल नजर आ रहा है। मोहम्मद हफीज के सामने आयी इस समस्या को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि

“हफीज को दूसरी सर्जरी के लिए जाना पड़ा, क्योंकि उनके बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर ठीक नहीं हुआ  था और सर्जन माइक हैटन ने उन्हें फॉलो अप प्रक्रिया की सलाह दी थी।”

वहीं आगे उन्होंने कहा कि

“विश्व कप शुरु होने से पहले अभी भी काफी समय है, इसलिए ये सब इस बात पर निर्भर करता है कि आर्थर और इंजी इस मुद्दे को कैसे संभालते हैं। अगर उन्हें लगता है कि हफीज का चयन विश्व कप में टीम की संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण है, तो शायद वे उन्हें अपनी चोट से उबरने के लिए पर्याप्त समय देंगे। जब 14 अप्रैल को लाहौर में फिटनेस में परीक्षण किया जाएगा तो हफीज के लिए 100 प्रतिशत फिट होना मुश्किल होगा।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post विश्वकप 2019: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, टीम के सबसे अनुभवी और महत्वपूर्ण बल्लेबाज का चयन मुश्किल appeared first on Sportzwiki.