भारत की मध्यक्रम में बल्लेबाजी विश्वकप से पहले चिंता का विषय बनी हुई है. इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. भारतीय़ टीम में नंबर 4 की बल्लेबाजी को लेकर लंबे समय से बहस जारी है. इस नंबर पर कोई भी बल्लेबाज अपने आपको सेट नहीं कर पा रहा है, ये भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.
रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली की तिकड़ी अभी भी टीम मैनेजमेंट की मुख्य आश है. मौजूदा समय में ये तीनो खिलाड़ी मिलकर भारत के उपरी क्रम को दुनिया की सबसे मजबूत टीम बनाते हैं. अब सौरव गांगुली ने भारत की इस तिकड़ी की तारीफ़ की है.

रोहित, धवन और कोहली की तिकड़ी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ- सौरव गांगुली
भारतीय शीर्ष क्रम की प्रतिभा के बारे में बात करते हुए, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का दावा है कि दुनिया में किसी के पास भी भारत जैसा शीर्ष क्रम नहीं है. इस शीर्ष क्रम के कारण ही भारत विश्वकप के प्रबल दावेदारों में शुमार है.
इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए, गांगुली ने विभिन्न पहलुओं के बारे में बात की.

दुनिया की सबसे घातक ओपनिंग जोड़ी होने के बाद भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ न तो रोहित और न ही शिखर धवन उस तरह का प्रर्दशन कर सके, जिसके लिए वो जाने जाते है.
पिछले दो मैचों में विराट आस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए आए, इस पर भी विचार करने का आवश्यकता है, कि उन्हें किस स्थान पर भेजा जाए, जिससे टीम की बल्लेबाजी की स्थिति में सुधार हो सके.
केएल राहुल और ऋषभ पंत को क्रमशः 4 वें और 5 वें मैच में नंबर 3 विकल्प के रूप में आजमाया गया, लेकिन दोनों प्रभावित करने में असफल रहे. बातचीत के दौरान गांगुली ने भी रिजर्व विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत का समर्थन किया.

पंत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी के टीम से आराम के कारण बाहर होने के लिए टीम में मौका दिया गया, लेकिन वह इस मौके को भुनाने में असफल रहे. इस दौरान उन्होंने कई बार स्टंपिंग छोड़ी, जिससे उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें.अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.
The post सौरव गांगुली ने विश्वकप 2019 के लिए इस देश के शुरुआती क्रम को माना दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी आक्रमण appeared first on Sportzwiki.