Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2020 में इस विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत को साल 2020 मेंअंडर-17 फीफा महिला फुटबॉल विश्वकप की मेजबानी करने का बहुत बड़ा मौका मिला है। इससे पहले भारत ने अंडर-17 पुरूष विश्वकप की शानदार मेजबानी करके सब का दिल जीत लिया था। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ की मियामी में हुई परिषद की बैठक में भारत में इस विश्व कप को लेकर ये बड़ा फैसला लिया गया है। भारत ने अंडर-17 पुरूष विश्वकप का शानदार आयोजन करके अंडर-17 फीफा महिला फुटबॉल विश्वकप की मेजबानी लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ का ध्यान अपनी तरफ खीचा है ।


इस मेजबानी के साथ सबसे ज्यादा फायदा हमारी महिला टीम को होगा और वह अपना अच्छा प्रर्दशन करने में कामयाब होगी। भारतीय महिला फुटबाल टीम को पहली बार फीफा विश्वकप के अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित करके अपनी दावेदारी को मजबूत करना होगा। इस मेजबानी के होने के कारण भारतीय टीम को इस विश्व कप में सीधा प्रवेश मिलेगा।

इस वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों का नहीं होगा यो-यो टेस्ट

IPL 2019: विराट कोहली और MS धोनी ने एक-दूसरे को किया चैलेंज, देखें वीडियो
2018 के विश्व कप में में स्पेन ने मैक्सिको को हराकर अंडर-17 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया ​था । लेकिन इसके साथ न्यूजीलैंड तीसरे और कनाडा चौथे नंबर पर रहे थे । भारत को फीफा अंडर-17 पुरूष विश्वकप की मेजबानी करने के कारण पहली बार महिला विश्वकप की मेजबानी का भी मौका मिला है । इस विश्व कप के भारत में होने से पूरे खेल जगत में खुशी की लहर दोड़ पड़ी है ।



Herald