Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टी-20 में नहीं चला क्रिस गेल का बल्ला, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया

खेलडेस्क। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की तूफानी बल्लेबाज ग्रॉस आइल में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में दर्शकों को देखने को नहीं मिली। इस मुकाबले में मेजबान टीम को जॉनी बेयरस्टो (68 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी की वजह से चार विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

सचिन से 139 पारियां कम खेल विराट कोहली ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने निकोलस पूरण की अर्धशतकीय पारी की सहायता से निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 160 रन बनाए। वेस्टइंडीज की इस पारी में निकोलस पूरन ने केवल 37 गेंदों में 58 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली।

इन दिग्गज खिलाड़ियों के मास्टर प्लान में इस प्रकार फंस गए कंगारू...

जबकि एकदिवसीय सीरीज में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले क्रिस गेल इस पारी में अपने बल्ले का प्रभाव नहीं दिखा पाए। वह 12 गेंदों पर केवल 15 रन ही बना सके। इंग्लैंड के मध्यम तेज गेंदबाज टॉम कुरेन ने 36 रन पर चार विकेट हासिल किए।

इन दिग्गज खिलाड़ियों के मास्टर प्लान में इस प्रकार फंस गए कंगारू...

इसके जवाब में मेहमान टीम ने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर जीत अपने नाम की। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

इंग्लैंड की ओर से मैन ऑफ द मैच जॉनी बेयरस्टो ने 40 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के लगाकर 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो का ये टी-20 क्रिकेट में तीसरा अर्धशतक है।