Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत एएफसी अंडर-23 क्वालीफायर के शुरुआती मैच में उज्बेकिस्तान से हारा

ताशकंद (उज्बेकिस्तान)
भारत को एएफसी अंडर-23 फुटबाल चैम्पियनशिप के क्वालीफायर में शुक्रवार को यहां गत चैम्पियन उज्बेकिस्तान के हाथों 0-3 से शिकस्त मिली। उज्बेकिस्तान के कप्तान इसलोमजोन कोबिलोव ने पहले हाफ में मिली पेनल्टी से गोल कर टीम को आगे कर दिया। दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी बोबीर अब्दीजोलिकोव ने अंतिम 10 मिनट में दो बार गेंद नेट में पहुंचायी। भारत ने शुरू में कुछ मौके बनाये लेकिन किसी भी मौके को भुना नहीं सकी। अब भारतीय टीम को रविवार को ताजिकिस्तान के खिलाफ अंतिम क्वालीफायर मैच खेलना है।