Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बल्लेबाजी के दौरान मैं 280 के स्कोर के बारे में सोच रहा था: उस्मान ख्वाजा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का अंतिम मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत मिली और पहले तीस ओवर तक टीम का पलड़ा भारी भी था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को 272 रनों पर रोक दिया।

उस्मान ख्वाजा ने दिया बयान

ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने रांची वनडे के बाद इस मैच में भी शानदार शतक बनाया। ऑस्ट्रेलिया के पारी के बाद उन्होंने कहा

“लड़ने वाला स्कोर बनाकर अच्छा लग रहा है। हमने बीच में कुछ विकेट गंवाए, लेकिन झाय और पैटी के बीच साझेदारी वास्तव में अच्छी थी। जब मैं विकेट पर था तो मैं 280 सोच रहा था, यह उन विकेटों में से एक है जो कठिन और कठिन होने वाला है।”

गेंदबाजों से उम्मीद

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले उस्मान ख्वाजा ने इस मैच में 100 रनों की पारी खेली। उन्हें उम्मीद है कि गेंदबाज और फील्डर अच्छा प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जीतवायेंगे। उन्होंने कहा

“उम्मीद है कि हम अच्छी गेंदबाजी करेंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम उन चीजों को करेंगे जो हमारे नियंत्रण में हैं और उम्मीद है कि अच्छी गेंदबाजी करेंगे।”

भारतीय बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी

भारत को जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य मिला है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली की पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल होती जाएगी। इसी वजह से भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। शिखर धवन और रोहित शर्मा ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी।

वहीं कप्तान विराट कोहली इस सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजी है। वह उस्मान ख्वाजा को पीछे छोड़ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज भी बनना चाहेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post बल्लेबाजी के दौरान मैं 280 के स्कोर के बारे में सोच रहा था: उस्मान ख्वाजा appeared first on Sportzwiki.