Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दीक्षा डागर संयुक्त 29वें स्थान पर

कैनबरा
युवा गोल्फर दीक्षा डागर ने शुक्रवार को यहां कैनबरा क्लासिक के शुरूआती दौर में अंतिम सात होल में चार बर्डी लगाकर एक अंडर 70 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से 29वें स्थान पर है। दीक्षा इस साल ही पेशेवर बनी हैं, हालांकि वह एमेच्योर रहते हुए भी भारत में पेशेवर खिताब जीत चुकी हैं। वाणी कपूर ने 72 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 55वें स्थान पर हैं जबकि अमनदीप द्राल ने 73 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 68वें स्थान पर बनी हुई हैं। त्वेसा मलिक (76) और आस्था मदान (77) के लिये चीजें ठीक नहीं रहीं, उन्हें कट में प्रवेश करने के लिये दूसरे दिन अच्छा स्कोर बनाना होगा।