जब टी -20 में गेंद से प्रभावित करने की बात आती है, तो जोफ्रा आर्चर का नाम सबसे उपर आता है. जोफ्रा ने गेंद के द्वारा कई मैचों में इतिहास रचा है. उनके तेज बाउंसर और घातक याॅर्कर्स के द्वारा दुनिया भर के बल्लेबाजों के अंदर खौफ भर दिया है. अब उन्होंने अपने 3 पसंदीदा टी-20 गेंदबाजों के बारे में बताया है.

इनको बताया टी-20 स्पेशलिस्टः
जोफ्रा ने ऑस्ट्रेलिया में 2018 बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स के लिए खेलते हुए टी 20 मेंअपने प्रर्दशन से सभी को प्रभावित किया. मिडिलसेक्स के खिलाफ हैट्रिक ली, जिसमें इंग्लैंड के एकदिवसीय कप्तान, इयोन मॉर्गन का विकेट भी शामिल था. इस तरह के घातक प्रर्दशन के बाद राजस्थान राॅयल्स ने उन्हें 7 करोड़ 20 लाख रुपये में टीम में शामिल कर लिया.
बारबाडोस में जन्मे क्रिकेटर इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी 20 गेंदबाजों में से एक हैं.

टी-20 स्पेशलिस्ट के रुप में जाने जाते हैं जोफ्राः
राजस्थान रॉयल्स स्टार ने स्पोर्टस्टार से कहा कि
“जसप्रीत बुमराह और राशिद खान के साथ इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी 20 गेंदबाज हैं. मैं यह कहने जा रहा हूं कि मुझे बुमराह की गेंदबाजी काफी पसंद है. इसके साथ ही मैं एक स्पिनर को भी इस सूची में शामिल करुंगा, जिसका नाम है राशिद खान.”
बुमराह की तारीफ करते हुए जोफ्रा ने कहा कि
“बुमराह जिस तरह से डिलिवरी करते हैं, वह उन्हे असामान्य बाॅलर का दर्जा देती है. उनकी गेंदबाजी में बल्लेबाजों को बैटिंग करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. उनके द्वारा फेकी जाने वाली स्लो याॅर्कर से बल्लेबाजों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.”

जोफ्रा आर्चर ने कहा कि वह सबसे पहले राजस्थान राॅयल्स को प्लेआऐफ में पहुंचाना चाहते है, इसके बाद ही फाइनल की राह देखेंगे.जोफ्रा ने कहा, कि वह चाहते हैं कि वह इस बार सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. वह इस आईपीएल में पर्पल कैप के दावेदार बने.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.
The post जोफ्रा आर्चर ने चुने 3 टी-20 स्पेशलिट गेंदबाज, कहा इनके सामने बल्लेबाजी करना सबसे मुश्किल appeared first on Sportzwiki.