इन दिनों भारतीय क्रिकेट की महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को जीत के साथ संपन्न की है। इस सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर यह जीत हासिल की है। इस सीरीज में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ने इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी करके टीम को जीत दिलाने में अहम भुमिका निभाई है। भारतीय टीम की सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी के दम पर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की आईसीसी महिला रैंकिंग में नंबर एक का ताज प्राप्त कर लिया है।
36 साल की झूलन ने इस सीरीज में अपने नाम आठ विकेट किए है और झूलन ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 218 विकेट अपने नाम किए है। इसके साथ सबसे लंबे समय तक आईसीसी की गेंदबाज की रैंकिंग में नबंर एक पर रहने के करीब है। झूलन से पहले ऑस्ट्रेलिया की पूर्व तेज गेंदबाज कैथरीन फिट्जपैट्रिक सबसे लंबे समय तक नंबर एक पर रही है। लेकिन इसके बाद झूलन सबसे ज्यादा समय तक नंबर एक पर बनी रही है।
इस सीरीज में झूलन के साथ उनकी साथी गेंदबाज शिखा पांडेय ने उनका भरपूर सहयोग दिया है। कई सालों बाद पहली बार दो भारतीय महिला गेंदबाज एक साथ शीर्ष पांच में जगह बनाने में सफल रही है। आईसीसी महिला चैंपियनशिप में भारतीय टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना भीउ अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 797 अंक के साथ शीर्ष पर पहुचंने में कामयाब हुई है। इस सीरीज में भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों को रैकिंग के मामले में अच्छा फायदा मिला है।
Herald