विश्व कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपनी आखिरी सीरीज खेल चुकी है. इस सीरीज में भारतीय टीम को अपने ही घर में हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को वनडे और टी-20 सीरीज दोनों में मात दी है. इसी के साथ भारतीय टीम विश्व कप से पहले अपनी आखिरी सीरीज हार गई है. अब भारतीय टीम को विश्व कप से पहले कोई सीरीज नहीं खेलनी है.
भारतीय खिलाड़ी अब आईपीएल में खेलते नजर आएंगे. इससे पहले भारतीय टीम के हार पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आइए भारत की 3 बड़ी समस्या जो इस सीरीज में उभर कर आई वो आपको बताते हैं.
मध्यक्रम में बल्लेबाज हो रहे लगातार असफल

भारतीय टीम के बल्लेबाज मध्यक्रम में लगातार असफल हो रहे हैं. अगर भारतीय टीम के उपरी क्रम के बल्लेबाज अगर बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाएं. तो मध्यक्रम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है. लगातार खिलाड़ियों को मौके मिल रहे हैं. लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है. पिछले मैच में भी ऐसे ही देखने को मिला.
स्पिन गेंदबाजों का समीकरण

पिछले कुछ दिनों से भारतीय क्रिकेट टीम की स्पिन गेंदबाजी का समीकरण नहीं समझ आ रहा है. जो गेंदबाज इन खिलाड़ियों को जीत दिलाते थे. चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी. उन्हें लगातार तोड़ा जा रहा है. जिससे इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन में लगातार प्रभाव पड़ रहा है.
सलामी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी

विश्व की सबसे बेहतरीन सलामी जोड़ी में से एक रोहित-धवन की जोड़ी में अब पहले जैसे निरंतरता नहीं नजर आ रही है. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से भी टीम पर काफी असर पड़ा है.
चौथे वनडे में ये दोनों खिलाड़ी अपने रंग में दिखे थे. लेकिन अगले मैच में वो फिर अपने पुराने रंग में नहीं दिखे. विश्व कप में इन दोनों खिलाड़ीयों को फॉर्म में आना जरूरी है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विश्व कप से पहले भारत ने खेल लिया अपना अंतिम सीरीज, फिर भी खत्म नहीं हुई ये 3 समस्याएं appeared first on Sportzwiki.