आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2019 का 7वां मुकाबला बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच को मुंबई इंडियंस की टीम ने 6 रन के करीबी अंतर से जीत लिया था. इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह का भी जलवा देखने को मिला था. उन्होंने इस मैच में लगातार तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाये थे.
युवराज ने लगाये थे चहल को तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के

दरअसल, इस मैच में मुंबई इंडियंस का पारी का 14वां ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की शुरूआती तीन गेंद पर युवराज सिंह ने अपना पुराना अंदाज दिखाते हुए लगातार तीन छक्के लगा डाले.
उन्होंने पहला छक्का स्क्वयेर लेग के ऊपर से लगाया. दूसरा छक्का उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से लगाया. तीसरा छक्का उन्होंने मिडविकेट के ऊपर से लगाया. उनके यह तीनों छक्के देख क्रिकेट प्रेमी ख़ुशी से उछल पड़े थे.
चहल को याद आ गए थे स्टुअर्ट ब्रॉड

युजवेंद्र चहल ने इस मैच के बाद अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया था, कि उन्हें जब युवराज सिंह ने तीन छक्के लगाये, तो उन्हें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की याद आ गई थी.
बता दें, कि साल 2007 के एक टी-20 विश्व कप मैच के दौरान इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ, युवराज के साथ कुछ नोक-झोंक कर बैठे थे, जिसके बाद युवराज गुस्से में आ गए और युवराज ने अपना गुस्सा पारी का 19वां ओवर लेकर आये स्टुअर्ट ब्रॉड पर उतारा था. युवराज ने ब्रॉड की 6 गेंद में लगातार 6 छक्के लगा डाले थे.
उम्मीद है चहल 10 साल में मेरे जैसे 437 टेस्ट विकेट लेगा
बता दें, कि युजवेंद्र चहल की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो आईपीएल ने अपने अधिकारिक इन्स्टाग्राम में पोस्ट किया था. जिसमे वह कहते हुए नजर आ रहे थे, कि मुझे उस वक्त स्टुअर्ट ब्रॉड की याद आ गई थी.
उनके इस वीडियो में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कॉमेंट किया है. जिसमे उन्होंने लिखा, “उम्मीद है कि वह मेरे जैसे 10 साल में 437 टेस्ट विकेट लेगा”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post युवराज सिंह ने लगाया था युजवेंद्र चहल की गेंद पर लगातार 3 छक्के, तो अब स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया ये चैलेंज appeared first on Sportzwiki.