Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चौथे वनडे में केएल राहुल को नंबर 3 पर भेजने पर भड़के जहीर खान, कहा ये खिलाड़ी करे इस नंबर पर बल्लेबाजी

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कप्तान कोहली के बल्लेबाजी क्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि विराट को नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए. क्रिकबज को दिए अपने इंटरव्यू में जहीर ने कहा कि पिछले कुछ मैचों में हमे वैसी शुरूआत नहीं मिली जैसी कि हमें मिलनी चाहिए थी.

नंबर तीन पर करनी चाहिए विराट को बल्लेबाजी-

अगर इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में यही हाल रहा तो फिर क्या होगा? इस स्थिती से हम कैसे निपटेंगे? विराट कोहली के चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने से मैं असहमत हूं, मुझे लगता है कि अगर वो नंबर तीन पर खेलें तो ज्यादा बेहतर रहेगा.

बता दें कि मोहाली में खेले गए चौथे वनडे में कप्तान विराट कोहली ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी. तीसरे नंबर पर के एल राहुल बल्लेबाजी करने आए थे. इससे पहले सिरीज के पहले तीन मैच में अंबाती रायडू को खिलाया गया था मगर उन्होंने अच्छा प्रर्दशन नहीं किया था.

इसी कारण मोहाली में खेले गए चौथे वनडे में उनकी जगह पर के एल राहुल को खिलाया गया था. उस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था मगर जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 47.5 ओवरों में ये लक्ष्य हासिल कर लिया.

पांच मैचों की वनडे सिरीज में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर हैं. अब सिरीज का पाचवां मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर बुधवार को खेला जाएगा. ये मैच सिरीज का निर्णायक मैच होगा. इस मैच को जीतने के लिए दोनों टीमें अपना पूरा दमखम लगाएंगी. पांचवे और आखिरी मैच का विजेता सिरीज का विजेता बन जाएगा.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post चौथे वनडे में केएल राहुल को नंबर 3 पर भेजने पर भड़के जहीर खान, कहा ये खिलाड़ी करे इस नंबर पर बल्लेबाजी appeared first on Sportzwiki.